लाइव न्यूज़ :

इतनी सुरक्षा के बाद भी बरेली गईं साक्षी मिश्रा तो होगी हत्या, जानें इस दावे की सच्चाई

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 20, 2019 12:57 IST

सोशल मीडिया पर विधायक राजेश मिश्रा के हत्या की प्लानिंग वाली भी एक ऑडियो भी वायरल हुई है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट का दावा है कि इस वायरल ऑडियो में दो व्यक्ति की फोन पर बातचीत के दौरान गौरव सिंह अरमान की ओर से विधायक भरतौल के हत्या करने का ऐलान करने की बात कर रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देविधायक की बेटी साक्षी ने दलित युवक अजितेश कुमार के साथ वैदिक हिन्दू रीति रिवाज से शादी करने का वीडियो को वायरल किया था। साक्षी मिश्रा और उनके पति अजितेश कुमार के सुरक्षा की मांग की याचिका पर सुनवाई करते हुये इलाहाबाद हाई कोर्ट ने उनकी शादी वैध करार दिया है।

उत्तर प्रदेश के बरेली से बीजेपी विधायक राजेश मिश्रा की बेटी साक्षी मिश्रा और उनके पति अजितेश कुमार की शादी के मामले को लेकर आये दिन नये-नये खुलासे हो रहे हैं। साक्षी के पति अजितेश के बारे में तो कई खुलासे हो चुके हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर ऐसे दावे किये जा रहे हैं कि इलाहाबाद हाई कोर्ट से मिली सुरक्षा के बाद भी अगर साक्षी बरेली जाती हैं तो उनकी हत्या कर दी जायेगी। सोशल मीडिया साक्षी और अजितेश की शादी को लेकर दो पक्ष में बटां हुआ है। एक पक्ष जो साक्षी और अजितेश के प्रेम विवाह के समर्थन में है तो वहीं दूसरा पक्ष इनके खिलाफ है। 

साक्षी के खिलाफ वाले लोग सोशल मीडिया अकाउंट पर तरह-तरह के कमेंट कर के अपनी भड़ास निकाल रहे हैं। इस बीच मामला तब बढ़ गया जब कुछ लोग साक्षी को जान से मारने की धमकी देने लगे। 

साक्षी और अजितेश की शादी से गुस्साये कई लोगों का कहना है कि साक्षी गलत कर रही है। साक्षी को जान से मारने की धमकी देते हुए लोग तरह-तरह की बातें कह रहे हैं। कमेंट में कहा जा रहा है कि पिता का दिल दुखा कर आखिर कब तक भागोगी, तुम्हें मेरे हाथों मरना है। कोई कह रहा है कि अभी भी समय है, कुछ नहीं बिगड़ा घर वापस जाओ और माफी मांग लो। 

इन धमकियों को देखते हुए यूपी की साइबर सेल साक्षी और अजितेश को लेकर सक्रिय हो गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुये साइबर सेल जांच में लगी है। साइबर सेल ये पता लगाने की कोशिश में है कि आखिर ये धमकियां कहां से दी जा रही है। हालांकि साक्षी और अजितेश ने इसपर फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। 

विधायक राजेश मिश्रा को भी मिल रही है जान से मारने की धमकी 

सोशल मीडिया पर विधायक राजेश मिश्रा के हत्या की प्लानिंग वाली भी एक ऑडियो भी वायरल हुई है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट का दावा है कि इस वायरल ऑडियो में दो व्यक्ति की फोन पर बातचीत के दौरान गौरव सिंह अरमान की ओर से विधायक भरतौल के हत्या करने का ऐलान करने की बात कर रहा है। हालांकि ये वायरल ऑडियो यूपी पुलिस के पास भी है और वो इस मामले पर जांच कर रही है। पूरा ऑडियो 5 मिनट 19 सेकेंड का है। 

बता दें कि साक्षी मिश्रा और उनके पति अजितेश कुमार के सुरक्षा की मांग की याचिका पर सुनवाई करते हुये इलाहाबाद हाई कोर्ट ने उनकी शादी वैध करार दिया है। साक्षी मिश्रा और उनके पति अजितेश कुमार के सुरक्षा के मामले में कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया और सरकार को इनको सुरक्षा देने का निर्देश दिया है था। 

विधायक की बेटी साक्षी ने दलित युवक अजितेश कुमार के साथ वैदिक हिन्दू रीति रिवाज से शादी करने का वीडियो को वायरल किया था। उसके बाद जारी एक अन्य वीडियो में उसने बरेली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से गुहार की कि उसके पिता और विधायक राजेश मिश्रा, भाई विक्की और पिता के एक सहयोगी से जान का खतरा है और ऐसे में उसे और उसके पति को सुरक्षा दी जाय। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशवायरल कंटेंट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी