लाइव न्यूज़ :

नंगे पैर बिजली की तेजी से 11 सेकेंड में दौड़ा 100 मीटर, वायरल वीडियो को देख खेल मंत्री ने कहा, कोई भेजो इसे मेरे पास

By पल्लवी कुमारी | Updated: August 17, 2019 10:06 IST

रामेश्वर गुर्जर 19 साल का है। उसने सिर्फ 10वीं तक पढ़ाई की है। उनके परिवार में माता-पिता और पांच भाई-बहन हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे रामेश्वर ने परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण आगे पढ़ाई नहीं की।वीडियो को मध्‍य प्रदेश के खेल मंत्री जीतू पटवारी ने भी शेयर करते हुये लिखा, 'पर्याप्‍त ट्र‍ेनिंग और संसाधन मिलने पर वह 100 मीटर की दौड़ 9 सेकेंड में पूरी कर सकता है।'

मध्य प्रदेश के 19 वर्षीय रामेश्वर गुर्जर ने नंगे पांव दौड़कर 100 मीटर की रेस को सिर्फ 11 सेकेंड में पूरा किया। जिसका वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया के जरिये ही खेल मंत्री किरण रिजिजू ने कहा है, कोई इसे मेरे पास भेज दे, मैं इस युवा को एथलीट का एथलेटिक्‍स एकेडमी में दाखिला करवाउंगा। इस वीडियो को बीजेपी के नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी शेयर किया था। वीडियो शेयर कर शिवराज सिंह चौहान ने धावक रामेश्वर गुर्जर को अच्छा मौका और मंच दिलवाने के लिए ट्विटर के जरिए खेल मंत्री किरेन रिजिजू से समर्थन मांगा था।

वीडियो के वायरल होने के बाद केंद्रीय खेल मंत्री किरिन रिजिजू ने इसे देखा। अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट से मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को टैग करते हुये लिखा, "शिवराज जी, किसी से कहें कि इस एथलीट को मेरे पास ले आए। मैं उसे एक एथलेटिक एकेडमी में रखने का इंतजाम करूंगा।" 

इस वीडियो को मध्‍य प्रदेश के खेल मंत्री जीतू पटवारी ने भी शेयर करते हुये लिखा, 'पर्याप्‍त ट्र‍ेनिंग और संसाधन मिलने पर वह 100 मीटर की दौड़ 9 सेकेंड में पूरी कर सकता है।' उन्‍होंने रामेश्वर गुर्जर को भोपाल भी बुलाया है।

 

रामेश्वर गुर्जर 19 साल का है। उसने सिर्फ 10वीं तक पढ़ाई की है। उनके परिवार में माता-पिता और पांच भाई-बहन हैं। रामेश्वर ने परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण आगे पढ़ाई नहीं की। रामेश्वर गुर्जर मध्य प्रदेश के शिवपुरी के एक किसान परिवार से ताल्‍लुक रखता है। 

टॅग्स :मध्य प्रदेशकिरेन रिजिजूशिवराज सिंह चौहानवायरल वीडियोवायरल कंटेंट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी