लाइव न्यूज़ :

'कालाधन वापस आए तो पेट्रोल 30 रुपये में मिलेगा', 7 साल अपने पुराने ट्वीट को लेकर ट्रोल हुए बाबा रामदेव

By पल्लवी कुमारी | Updated: November 18, 2019 08:56 IST

बाबा रामदेव सिर्फ अपने बयानों को लेकर ही नहीं बल्कि पतंजलि को लेकर भी ट्रोल हो रहे हैं। असल में इकॉनोमिक टाइम्स में छपी एक खबर के मुताबिक बाबा रामदेव की पतंजलि भी अब विदेश कंपनियों से हाथ मिलाने की तैयारी में है। जिसके बाद ट्विटर पर #Shutdownpatanjali ट्रेंड करने लगा था।

Open in App
ठळक मुद्देयूजर का कहना है कि बाबा रामदेव जनता की भावनाओं से ठगी कर बीजेपी के लिए वोट जुटाए हैं।बाबा रामदेव सिर्फ अपने बयानों को लेकर ही नहीं बल्कि पतंजलि को लेकर भी ट्रोल हो रहे हैं।

योग गुरु बाबा रामदेव इन दिनों सोशल मीडिया पर पर अपने बयान को लेकर ट्रोल हो रहे हैं। देश के मुसलमानों पर टिप्पणी कर बाबा रामदेव आलोचनाओं के शिकार हो गए हैं। इसी बीच ट्विटर पर बाबा रामदेव अपने एक सात साल पुराने बयान को लेकर ट्रोल हो रहे हैं। 9 अगस्त 2012 को बाबा रामदेव ने ट्वीट कर लिखा था कि अगर 'कालाधन वापस आए तो पट्रोल 30 रुपये में मिलेगा'। इस ट्वीट पर यूजर्स #रामदेव_ठग_है के साथ ट्रोल कर रहे हैं। 

वैरिफाइड यूजर प्रोफेसर दिलीप मंडल ने इस ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा है, ''#रामदेव_ठग_है । उन्होंने जनता की भावनाओं को ठग कर बीजेपी के पक्ष में हवा बनाई और सरकार बनते ही भूल गए कि क्या वादा किया था। जनता ठगी गई''

दिलीप मंडल ने एक और ट्वीट करते हुए लिखा है, ''#रामदेव_ठग_है उन्होंने जनता की भावनाओं से ठगी की और इस तरह बीजेपी के लिए वोट जुटाए।''

एक और ट्वीट में उन्होंने लिखा है, ''#रामदेव_ठग_है  उन्होंने जनता की भावनाओं से ठगी की और इस तरह बीजेपी के लिए वोट जुटाए। हर गांव को 200 करोड़ रु????? कहां गया लोकपाल?''

इसके अलावा भी दिलीप मंडल ने एक ट्वीट किए हैं... 

इसके अलावा एक यूजर ने लिखा है,बाबा को पतंजलि के द्वारा भारत पेट्रोलियम का निर्माण करना चाहिए। जिससे (मुलनिवासी) को सस्ते और उचित दाम में पेट्रोल-डीजल मुहैया हो सकें। 

बाबा रामदेव सिर्फ अपने बयानों को लेकर ही नहीं बल्कि पतंजलि को लेकर भी ट्रोल हो रहे हैं। असल में इकॉनोमिक टाइम्स में छपी एक खबर के मुताबिक बाबा रामदेव की पतंजलि भी अब विदेश कंपनियों से हाथ मिलाने की तैयारी में है। जिसके बाद ट्विटर पर  #Shutdownpatanjali ट्रेंड करने लगा था। 

लोगों का कहना है जो बाबा रामदेव बहुराष्‍ट्रीय कंपनियों के खिलाफ अभियान चलाकर लोगों के बीच लोकप्रिय हुए थे वह खुद अब वही काम करना चाहते हैं। 

टॅग्स :बाबा रामदेवट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरलम चुनावः मेरा फोकस यहां पर, असम, बंगाल, तमिलनाडु में मेरे साथी कर रहे कैंपेन?, कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा-BJP को वोट देना बेकार

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में झूले पर लटकी महिला का वीडियो वायरल

विश्वदुनिया भर में हज़ारों यूज़र्स के लिए डाउन हुआ एक्स, हजारों ग्लोबल आउटेज की शिकायतें

ज़रा हटकेVIDEO: प्लेट नहीं, फावड़े पर परोसी बिरयानी! वीडियो देख भड़के लोग – बोले, 'ये अन्न का अपमान है'

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल