लाइव न्यूज़ :

बाबा का ढाबा वाले कांता प्रसाद का एक और वीडियो वायरल, इस बार बदले-बदले से नजर आए सुर, जानिए क्या बोले

By अभिषेक पारीक | Updated: June 12, 2021 20:00 IST

बाबा का ढाबा के मालिक कांता प्रसाद एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं। पहले लॉकडाउन के बाद सोशल मीडिया पर छाए कांता प्रसाद ने मालवीय नगर में रेस्टोरेंट खोला था।

Open in App
ठळक मुद्देबाबा का ढाबा वाले कांता प्रसाद का एक और वीडियो वायरल हो गया है। कांता प्रसाद ने गौरव वासन के लिए कहा कि वह लड़का चोर नहीं था। कांता प्रसाद ने करीब 5 लाख रुपए लगाकर मालवीय नगर में ढाबा खोला था। 

बाबा का ढाबा के मालिक कांता प्रसाद एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं। पहले लॉकडाउन के बाद सोशल मीडिया पर छाए कांता प्रसाद ने मालवीय नगर में रेस्टोरेंट खोला था। हालांकि रेस्टोरेंट अब बंद हो चुका है और अब वे अपने ढाबे पर लौट आए हैं। 

सोशल मीडिया पर एक बार फिर कांता प्रसाद का वीडियो वायरल हो गया है। इस बार उन्होंने यू-ट्यूबर गौरव वासन से माफी मांगी है। गौरव ने ही अक्टूबर 2020 में उनके ढाबे का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था और उसके बाद बाबा चर्चा में आ गए थे। यहां तक की लोगों ने उनकी आर्थिक मदद की थी और बड़ी संख्या में लोग उनके ढाबे में खाना खाने आने लगे थे। 

वह लड़का चोर नहीं था

अब वायरल हो रहे वीडियो में बाबा गौरव वासन को लेकर कह रहे हैं कि वह लड़का चोर नहीं था। हमने कभी भी उसे चोर नहीं कहा। साथ ही उन्होंने कहा कि हमसे एक चूक हुई है, हम इसके लिए क्षमा मांगते हैं। जनता जनार्दन से कहते हैं कि अगर कोई गलती हुई हो तो हमें माफ करें। 

गौरव वासन के खिलाफ मामला दर्ज कराया था

आपको बता दें कि कांता प्रसाद ने पैसों की धोखाधड़ी को लेकर के यूट्यूबर गौरव वासन के खिलाफ पुलिस में मामला तक दर्ज करा दिया था। हालांकि गौरव वासन ने इंस्टाग्राम पर सिर्फ करमा लिखा है। बताया जा रहा है कि बाबा को लोगों द्वारा करीब 40 लाख रुपए की सहायता मुहैया कराई गई  थी। जिसके बाद उन्होंने मालवीय नगर में पांच लाख रुपए लगाकर एक रेस्टोरेंट खोला लेकिन घाटा होने के बाद बंद कर दिया।  

टॅग्स :अजब गजब
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो