लाइव न्यूज़ :

'बाबा का ढाबा' पर खाने के लिए क्यों टूट पड़ी दिल्ली, सोशल मीडिया ने किया बड़ा कमाल, जानें पूरा मामला

By विनीत कुमार | Updated: October 8, 2020 13:29 IST

ट्विटर पर बुधवार को वायरल हुए एक वीडियो ने दो बुजुर्ग कपल के चेहरे पर मुस्कान ला दी है। वायरल हो रहा वीडियो इन्हीं का है जिसे देख उनके छोटे से दुकान के पास खाना खाने वाले लोगों की भीड़ जम गई।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के मालवीय नगर में सड़क के किनारे है बुजुर्ग कपल की छोटी सी दुकान'बाबा का ढाबा' नाम से है ये दुकान, वीडियो देख बड़ी संख्या में खाना खाने पहुंच रहे हैं लोग

सोशल मीडिया को लेकर कई तरह की बातें कही जाती रही हैं। कई बार इसी के जरिए नफरत फैलाने का काम हुआ लेकिन ये कई बार जरुरतमंदों की मदद के लिए भी सबसे कारगर साबित हुआ है। ऐसा ही एक उदाहरण सामने आया है। ट्विटर पर बुधवार को एक बुजुर्ग कपल का वीडियो वायरल हुआ।

कोरोना लॉकडाउन में इनका धंधा इतना मंदा हो गया है कि वे बहुत मुश्किल से अपना दिन गुजार रहे है। ये बुजुर्ग कपल दरअसल  सड़क के किनारे छोटे सी दुकान लगाकर खाना खिलाने का काम करता है। इनकी दुकान का नाम 'बाबा का ढाबा' है।

वसुंधरा शर्मा नाम की एक यूजर ने इनका वीडियो डाला। इस वीडियो में बुर्जुग बात करते-करते ही रोने लगे, जिसे देख किसी का भी दिल पसीज जाएगा। ट्विटर पर वीडियो पोस्ट होते ही कई लोगों ने इसे देखा और मदद के लिए आगे आने लगे। 

दिलचस्प ये कि इनमें कई बड़े नाम भी शामिल हैं। क्या क्रिकेटर और क्या फिल्म स्टार कई लोगों ने मदद के लिए हाथ बढ़ाए और सबसे अच्छी बात ये रही कि बहुत से लोग तो ‘बाबा का ढाबा’ पर खाना खाने के लिए पहुंचने भी लगे हैं।

30 साल से ठेले पर खिला रहे हैं खाना

ये बुजुर्ग कपल पिछले करीब तीस सालों से इतना ही कमा पाता है कि वह अगले दिन के लिए खाना और कुछ अपनी जरूरतों को पूरा करने के अनुसार पैसा कमा सके। कोरोना काल में हुए लॉकडाउन ने इन्हें मुश्किल में डाल दिया था।

वीडियो में दिख रहे बुजुर्ग का नाम कांता प्रसाद है। इनकी उम्र करीब 80 साल है।  वहीं, इनकी पत्नी बादामी देवी हैं। ये रोज सुबह 6.30 बजे से खाना बनाने का काम शुरू करते हैं और 9.30 तक इसे तैयार कर लेते हैं। इसके बाद इंतजार होता है ग्राहकों का, जो आमतौर पर आसपास के इलाकों से आते हैं।

दिन में कितना कमाते हैं, पूछने पर रोने लगे

इस बुजुर्ग के वीडियो को ब्लॉगर गौरव वासन ने बनाया है। कांता से जब पूछा जाता है कि वे दिन मे कितना कमा लेते हैं तो वे रोने लगते हैं और बक्से से 10 रुपये का पांच नोट निकालते हैं। वीडियो जब बनाया जा रहा था तो उन्होंने पिछले चार घंटों में केवल 50 रुपये कमाए थे।

बहरहाल ये वीडियो इतना वायरस हुआ कि कई बड़े चेहरे मदद के लिए सामने आ गए। आम आदमी पार्टी के विधायक सोमनाथ भारती ने भी अपनी ओर से इनकी मदद की। वहीं, एक्ट्रेस सोनम कपूर ने भी इनकी डिटेल्स मांगी है।

टॅग्स :ट्विटरवायरल वीडियोकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी