बाबा धाम का वीडियो वायरल! भीड़ कंट्रोल या बदसलूकी? दर्शन व्यवस्था पर उठे सवाल
By संदीप दाहिमा | Updated: March 20, 2026 21:16 IST2026-03-20T21:11:35+5:302026-03-20T21:16:15+5:30
Baba Dham Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे Baidyanath Dham यानी देवघर बाबा धाम का बताया जा रहा है। वीडियो में मंदिर परिसर के अंदर भारी भीड़ के बीच कुछ सुरक्षाकर्मी श्रद्धालुओं को धक्का देते और जल्दी आगे बढ़ने के लिए कहते नजर आ रहे हैं।

बाबा धाम का वीडियो वायरल! भीड़ कंट्रोल या बदसलूकी? दर्शन व्यवस्था पर उठे सवाल
Baba Dham Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे Baidyanath Dham यानी देवघर बाबा धाम का बताया जा रहा है। वीडियो में मंदिर परिसर के अंदर भारी भीड़ के बीच कुछ सुरक्षाकर्मी श्रद्धालुओं को धक्का देते और जल्दी आगे बढ़ने के लिए कहते नजर आ रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि यह वही जगह है, जहां हजारों भक्त लंबी दूरी पैदल तय करके भगवान के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। वीडियो देखने वाले कई यूजर्स का कहना है कि भीड़ कंट्रोल के नाम पर श्रद्धालुओं के साथ सख्ती दिखाई जा रही है। वहीं कुछ लोग यह भी सवाल उठा रहे हैं कि आखिर VIP दर्शन और आम भक्तों के अनुभव में इतना फर्क क्यों नजर आता है। फिलहाल इस वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि यह किस तारीख का है।
यह वीडियो बाबा बैद्यनाथ धाम का है, लेकिन हालात सिर्फ यहीं नहीं—देश के लगभग हर बड़े हिंदू मंदिर में यही तस्वीर देखने को मिलती है।
— Ashok Shera (@ashokshera94) March 19, 2026
भक्त, जो आस्था लेकर मंदिर पहुंचते हैं, कई जगहों पर उनके साथ ऐसा व्यवहार होता है मानो उनकी कोई कद्र ही न हो। घंटों लंबी लाइनें, धक्का-मुक्की,… pic.twitter.com/e966XgxTfc