लाइव न्यूज़ :

अयोध्या रामलीलाः अंगद बने मनोज तिवारी का 'रावण' से संवाद, हिन्दी को लेकर हुए ट्रोल, लोगों ने की जमकर खिंचाई 

By रामदीप मिश्रा | Updated: October 25, 2020 08:12 IST

इस बार रामलीला को प्रसारण 14 भाषाओं में किया गया, जिसमें हिंदी के अलावा अंग्रेजी, भोजपुरी, तमिल, तेलुगू, कन्‍नड़, मराठी, पंजाबी, उर्दू, राजस्‍थानी, हरियाणवी, बांग्‍ला शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअयोध्‍या नगरी के लक्ष्‍मण किला में नेताओं और अभिनेताओं के अभिनय वाली रामलीला का आयोजन किया गयाइस रामलीला में भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी ने अभिनय किया।

नई दिल्ली: अयोध्‍या नगरी के लक्ष्‍मण किला में नेताओं और अभिनेताओं के अभिनय वाली रामलीला का आयोजन किया गया, जिसमें भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) से सांसद व भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी ने अभिनय किया। उन्होंने इस रामलीला में अंगद का किरदार निभाया। इस बीच उनका रावण से संवाद के दौरान का एक वीडियो वायरल हो गया और लोग जमकर ट्रोल कर रहे हैं। दरअसल, रावण का किरदार शाहबाज खान निभा रहे हैं।

रावण के बोलने के बाद मनोज तिवारी उसकी बात का जवाब दे रहे थे और उन्होंने कहा, 'एक सेकेंड-एक सेकेंड'। उनकी यह बात लोगों को पसंद नहीं आई है, जिसको लेकर वो ट्रोल हो गए हैं। एक यूजर ने लिखा, '"एक सेकेंड एक सेकेंड, हनुमान हमारी टीम मे हैं।" कैसों कैसों को अभिनय दे दिया जाता है रामलीला में। साफ साफ हिंदी तक नहीं बोल पाते। ना अंगद की अच्छी वेशभूषा।'

एक अन्य यूजर ने लिखा, 'हिन्दी का अपमान, मनोज तिवारी से ये भी न हो पाया।' बता दें, इस बार कोरोना वायरस के फैले प्रकोप के चलते रामलीला का ऑनलाइन प्रसारण किया गया और भीड़ एकत्रित न करने का फैसला लिया गया। राम लीला का प्रसारण सोशल माध्यमों के अलावा यूटयूब पर भी किया गया।

इस बार रामलीला को प्रसारण 14 भाषाओं में किया गया, जिसमें हिंदी के अलावा अंग्रेजी, भोजपुरी, तमिल, तेलुगू, कन्‍नड़, मराठी, पंजाबी, उर्दू, राजस्‍थानी, हरियाणवी, बांग्‍ला शामिल हैं।

टॅग्स :मनोज तिवारीवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी