लाइव न्यूज़ :

ऑस्ट्रेलिया: घर के आंगन में महिला ने खोजी मकड़ी की नई प्रजाति, इसकी हैं 8 आंखें, देखिए हैरान करने वाली तस्वीरें

By विनीत कुमार | Updated: October 7, 2020 14:09 IST

ऑस्ट्रेलिया में एक महिला ने मकड़ी की एक नई प्रजाति की खोज की है। ये मकड़ी महिला को अपने घर के पीछे वाले हिस्से में देखा। इसकी 8 आंखें और सामने का हिस्सा नीले रंग का है।

Open in App
ठळक मुद्देमहिला ने अपने घर में खोजी मकड़ी की एक नई प्रजाति, इसकी हैं 8 आंखेंमहिला ने तस्वीरें खींच कर फेसबुक ग्रुप 'बैकयार्ड जूलॉजी' पर अपलोड किया, जंपिंग स्पाइडर की नई प्रजाति

ऑस्ट्रेलिया में एक महिला ने अपने घर के पीछे मकड़ी की एक प्रजाति की खोज की है। ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स प्रांत की अमांडा डे जॉर्ज ने ऐसी मकड़ी को करीब 18 महीने पहले देखा था लेकिन हाल ही में उन्होंने इसे फिर देखा और कैमरे में कैद किया। इसके बाद उन्होंने इसकी तस्वीरों को एक विशेषज्ञ के पास भेजा।

न्यू साउथ वेल्स के थिरोउल की डे जॉर्ज को इस बात का कोई अंदाजा नहीं था कि वह एक साल पहले जोटस ब्रशेड जंपिंग स्पाइडर की एक नई प्रजाति को देख रही थीं। मकड़ी की आंखें हैं और सामने का हिस्सा नीला है। जॉर्ज ने जल्दी से मकड़ी की कुछ तस्वीरें खींची और उन्हें फेसबुक ग्रुप 'बैकयार्ड जूलॉजी' पर अपलोड कर दिया।

एबीसी न्यूज के अनुसार, इस फेसबुक पोस्ट को मकड़ी विशेषज्ञ जोसेफ स्कबर्ट के ध्यान में लाया गया, जिन्होंने डे जॉर्ज को मकड़ी को पकड़ने के लिए कहा। कुछ महीनों की खोज के बाद उन्होंने दो हफ्ते पहले फिर से ऐसी मकड़ी देखी और उसे पकड़ने में कामयाब रही। 

अमांडा डे जॉर्ज ने इसे पकड़कर एक खाली कंटेनर में डाल दिया। उनको इसके बाद फिर दूसरी मकड़ी भी नजर आई, जिसे उन्होंने दूसरे कंटेनर में रखा गया। दरअसल जंपिंग स्पाइडर एक दूसरे को खा भी जाते हैं।

दो मकड़ियों को मेलबर्न में स्कबर्ट के पास भेजा गया। जंपिंग मकड़ियों के मामले में स्कबर्ट को महारथ हासिल है। दोबारा म्यूजियम विक्टोरिया के लैब खोले जाने के बाद मकड़ी का औपचारिक रूप से नाम और वर्णन किया जाएगा।

वहीं, डे जॉर्ज ने कहा कि मकड़ी की एक नई प्रजाति की पहचान करना काफी मजेदार और रोमांचक रहा। उन्होंने कहा, 'सच में यह बहुत शानदार था। जब आप विज्ञान के लिए कुछ अपना योगदान देते हैं तो बहुत अच्छा अनुभव होता है।'

टॅग्स :ऑस्ट्रेलिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटPSL 2026 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी? सरकार ने स्टीव स्मिथ और उनकी टीम को 'आतंकवादी हमलों' की चेतावनी दी

विश्वऑस्ट्रेलिया में शरण लेने वाली ईरान की महिला फुटबॉल टीम की दो खिलाड़ियों ने शुरू किया अभ्यास, वीडियो

कारोबारजापान, ऑस्ट्रेलिया ने कहा- नो?, 7 देशों से युद्धपोत भेजने की मांग?, होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को झटका?

क्रिकेटAUS-W vs IND-W: एलिसा हीली ने वनडे क्रिकेट को कहा अलविदा, अपने आखिरी मैच में खेली 158 रन की पारी, भारत के खिलाफ 3-0 से जीती सीरीज

क्रिकेटAustralia vs Oman Highlights: ऑस्ट्रेलिया की 9 विकेट से धमाकेदार जीत, मार्श का तूफानी अर्धशतक

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल