लाइव न्यूज़ :

सि़डनी में बारिश के बाद सड़क पर नजर आया आजीबोगरीब 'एलियन' जीव, वीडियो वायरल, जीवविज्ञानी भी हुए हैरान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 2, 2022 13:39 IST

सिडनी में सड़क पर मिले एक अजीबोगरीब जीव का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसे लेकर कई तरह के कयास भी लगाए जा रहे हैं।

Open in App

सिडनी: ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में सड़क पर मिले एक अजीबोगरीब जीव ने जीव विज्ञानी, शिक्षाविद और सोशल मीडिया यूजर्स को हैरान कर दिया है। लैडबीबल की रिपोर्ट के अनुसार हैरी हाएस सोमवार की सुबह जॉगिंग कर रहे थे, उसी दौरान उन्होंने इस जीव को देखा। शहर में हाल के दिनों में भारी बारिश हुई है लेकिन विचित्र दिखने वाला जानवर बाढ़ क्षेत्र में नहीं पाया गया। इसके बजाय हेस ने सिडनी के उपनगर मैरिकविले में इसे पाया।

उन्होंने इस वीडियो भी रिकॉर्ड किया और कहा, 'मेरी समझ कहती है कि यह किसी प्रकार का भ्रूण है लेकिन कोविड, तीसरे विश्व युद्ध और बाढ़, अभी काफी कुछ चल रहा है, ऐसे में यह कोई एलियन भी हो सकता है।'

हेस ने उस जीव का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया, जहां से यह ट्विटर जैसे अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फैल गया। फुटेज में दिखता है कि वे जीव छड़ी से छूने की कोशिश करते है, लेकिन वह स्थिर रहता है।

अजीब दिखने वाले जीव की खबर को सोशल मीडिया पर कई लोगों ने 'एलियन' के रूप में बताया है। एक लोकप्रिय ऑस्ट्रेलियाई इंफ्ल्यूएंसर लील अहेनकान द्वारा इंस्टाग्राम पर इसकी तस्वीर साझा करने के बाद यह वायरल होना शुरू हो गया। 

इस पर एक यूजर ने कमेंट कर अनुमान लगाया कि ये शार्क का एब्रियो (भ्रूण) हो सकता है या फिर कोई समुद्री जीव हो सकता है।

यहां तक ​​​​कि जीवविज्ञानी भी अजीब दिखने वाले इस जीव को देखकर स्तब्ध हैं। कई अनुमान लगा रहे हैं कि ये एक कटलफिश का भ्रूण हो सकता है। लैडबिबल ने सिडनी विश्वविद्यालय और न्यू साउथ वेल्स विश्वविद्यालय से जीव की पहचान करने के लिए संपर्क किया तो कोई इसकी पहचान करने में सक्षम नहीं था। फिलहाल इसे लेकर अनुमान जारी है

टॅग्स :वायरल वीडियोऑस्ट्रेलियासोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'