सि़डनी में बारिश के बाद सड़क पर नजर आया आजीबोगरीब 'एलियन' जीव, वीडियो वायरल, जीवविज्ञानी भी हुए हैरान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 2, 2022 13:39 IST2022-03-02T13:39:15+5:302022-03-02T13:39:15+5:30

सिडनी में सड़क पर मिले एक अजीबोगरीब जीव का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसे लेकर कई तरह के कयास भी लगाए जा रहे हैं।

Australia Sydney bizare alien creature found stumped Biologists and social media users | सि़डनी में बारिश के बाद सड़क पर नजर आया आजीबोगरीब 'एलियन' जीव, वीडियो वायरल, जीवविज्ञानी भी हुए हैरान

सि़डनी में बारिश के बाद सड़क पर नजर आया आजीबोगरीब (फोटो- सोशल मीडिया)

सिडनी: ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में सड़क पर मिले एक अजीबोगरीब जीव ने जीव विज्ञानी, शिक्षाविद और सोशल मीडिया यूजर्स को हैरान कर दिया है। लैडबीबल की रिपोर्ट के अनुसार हैरी हाएस सोमवार की सुबह जॉगिंग कर रहे थे, उसी दौरान उन्होंने इस जीव को देखा। शहर में हाल के दिनों में भारी बारिश हुई है लेकिन विचित्र दिखने वाला जानवर बाढ़ क्षेत्र में नहीं पाया गया। इसके बजाय हेस ने सिडनी के उपनगर मैरिकविले में इसे पाया।

उन्होंने इस वीडियो भी रिकॉर्ड किया और कहा, 'मेरी समझ कहती है कि यह किसी प्रकार का भ्रूण है लेकिन कोविड, तीसरे विश्व युद्ध और बाढ़, अभी काफी कुछ चल रहा है, ऐसे में यह कोई एलियन भी हो सकता है।'

हेस ने उस जीव का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया, जहां से यह ट्विटर जैसे अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फैल गया। फुटेज में दिखता है कि वे जीव छड़ी से छूने की कोशिश करते है, लेकिन वह स्थिर रहता है।

अजीब दिखने वाले जीव की खबर को सोशल मीडिया पर कई लोगों ने 'एलियन' के रूप में बताया है। एक लोकप्रिय ऑस्ट्रेलियाई इंफ्ल्यूएंसर लील अहेनकान द्वारा इंस्टाग्राम पर इसकी तस्वीर साझा करने के बाद यह वायरल होना शुरू हो गया। 

इस पर एक यूजर ने कमेंट कर अनुमान लगाया कि ये शार्क का एब्रियो (भ्रूण) हो सकता है या फिर कोई समुद्री जीव हो सकता है।

यहां तक ​​​​कि जीवविज्ञानी भी अजीब दिखने वाले इस जीव को देखकर स्तब्ध हैं। कई अनुमान लगा रहे हैं कि ये एक कटलफिश का भ्रूण हो सकता है। लैडबिबल ने सिडनी विश्वविद्यालय और न्यू साउथ वेल्स विश्वविद्यालय से जीव की पहचान करने के लिए संपर्क किया तो कोई इसकी पहचान करने में सक्षम नहीं था। फिलहाल इसे लेकर अनुमान जारी है

Web Title: Australia Sydney bizare alien creature found stumped Biologists and social media users

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे