लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक के मंदिर में भाग्यशाली नारियल की हुई नीलामी, फल विक्रेता ने 6.5 लाख में खरीदा, इसके पीछे बताई ये वजह

By दीप्ती कुमारी | Updated: September 12, 2021 16:09 IST

कर्नाटक के एक मंदिर में श्री बीलिंगेश्वर मेले के दौरान श्रावण के अंतिम दिन मंदिर समिति द्वारा एक नारियल की बोली लगाई गई , जिसकी कीमत 6.5 लाख तक लगाई गई ।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक के फल विक्रेता ने 6.5 लाख का खरीदा नारियल विक्रेता ने कहा कि भगवान से प्रार्थना करने के बाद उनकी जिंदगी ठीक हो गई इस नारियल को दिव्य माना जाता है और सौभाग्यशाली भी

कर्नाटक :  भक्ति और विश्वास की कोई सीमा नहीं है । एक ऐसा है मामला कर्नाटक के बगलकोट जिले के जमखंडी नामके कस्‍बे के पास चिक्‍कालकी गांव में स्थित मंदिर का है । यहां एक व्यक्ति ने भाग्यशाली नारियल के लिए  6.5 लाख की बोली लगाकर उसे खरीद लिया । नारियल को खरीदने वाला विजयपुरा जिले के टिक्‍कोटा गांव का रहने वाला फल विक्रेता है । इस नारियल को दिव्य माना जाता है और ऐसा माना जाता है कि जो भी इसे प्राप्त करता है उसके लिए यह सौभाग्य लाता है । 

द टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, श्री बीलिंगेश्वर मेले के हिस्से के रूप में श्रावण के अंतिम दिन मंदिर समिति द्वारा नारियल की नीलामी की गई थी जबकि नीलामी में कई भक्तों की भागीदारी देखी गई । कोई भी विजयपुरा जिले के एक फल विक्रेता महावीर हराके द्वारा लगाई गई बोली जितनी बोली किसी ने नहीं लगाई  । भगवान मलिंगराय को शिव के नंदी का एक रूप माना जाता है और उनके पास रखा यह नारियल उनके भक्तों के लिए सबसे अधिक मांग वाला है । नारियल को दिव्य माना जाता है और ऐसा माना जाता है कि जो भी इसे प्राप्त करता है उसके लिए यह सौभाग्य लाता है । इसी के साथ मंदिर समिति ने कहा कि नारियल की बोली से अर्जित धन का उपयोग मंदिर के विकास और अन्य धार्मिक कार्यों में किया जाएगा ।

इस साल विजेता बोली लगाने वाले महावीर ने कहा कि उनके निर्णय को पागल और अंध विश्वास कहा जा सकता है लेकिन यह उनके लिए भक्ति और विश्वास का मामला था । उन्होंने इसके विश्वास के पीछे के कारण को भी साझा किया और कहा कि जब वह गंभीर स्वास्थ्य और व्यापार हानि से पीड़ित थे, तो उन्होंने भगवान से प्रार्थना की और उनके लिए कुछ ही महीनों में सबकुछ बदल गया । महावीर ने कहा कि वह नारियल को अपने घर में रखेंगे और रोज उसकी पूजा करेंगे ।  

टॅग्स :वायरल वीडियोकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'