अमस का दिहाड़ी मजदूर 1.50 लाख के सिक्के लेकर पहुंचा शो रूम, 8 साल इकट्ठा किए सिक्कों से खरीदा स्कूटर
By अनिल शर्मा | Updated: April 7, 2022 16:10 IST2022-04-07T15:47:07+5:302022-04-07T16:10:11+5:30
गुवाहाटी के एक दिहाड़ी मजदूर ने 8 साल तक सिक्के इकट्ठा कर अपने लिए स्कूटर खरीदने का सपना पूरा किया। उपेन रॉय नामक मजदूर 1.50 लाख के सिक्के लेकर शो रूम पहुंचा था।

अमस का दिहाड़ी मजदूर 1.50 लाख के सिक्के लेकर पहुंचा शो रूम, 8 साल इकट्ठा किए सिक्कों से खरीदा स्कूटर
गुवाहाटीः असम के गुवाहाटी के उपेन रॉय नामक दिहाड़ी मजदूर ने सिक्कों के जरिए स्कूटर खरीदा है। मजदूर ने 8 साल तक एक-एक सिक्के को जमा करके अंत में इस जमा पूंजी से अपने लिए स्कूटर खरीद ली। रॉय ने गुरुवार को बताया कि 10 साल पहले उसने बाइक खरीदने की सोची थी। इसके लिए उसने 2014 से सिक्के इकट्ठे करने शुरू कर दिए।
बकौल दिहाड़ी मजदूर रॉय, "10 साल पहले मैंने सोचा था कि बाइक या स्कूटर खरीदूंगा। मैं 2014 से सिक्के इकट्ठा कर रहा था। जब राशि 1.5 लाख रुपए तक पहुंची तब मैंने फैसला किया कि उस राशि के एक हिस्से से मैं स्कूटर खरीदूंगा।
Assam | Guwahati daily wage labourer buys a scooter using coins saved for 8 years
— ANI (@ANI) April 6, 2022
I was collecting these coins since 2014. Finally, when my collection amounted to Rs 1.5 lakh, I decided to buy a scooter by using a portion of my collection: Upen Roy (06.04) pic.twitter.com/EENV5BDv00
गौरतलब है कि इससे पहले तमिलनाडु के सलेम के रहने वाले युवक वी बूबाथी (V. Boobathi) ने सिक्कों के जरिए लाखों की बाइक खरीदी थी। वी. बूबाथी ने 1 रुपए के सिक्कों के जरिए कुल 2.6 लाख रुपये इकट्ठा किया और उसी पैसे से अपने सपनों की बाइक खरीद ली। रिपोर्ट के मुताबिक, वी. बूबाथी पैसों से नया बजाज डोमिनार खरीदा। पैसे लेकर जब वह शो रूम पहुंचा तो उससे गिनने में 10 घंटे का समय लगा था। शख्स ने ये पैसे तीन साल में इकट्ठा की थी।