केजरीवाल ने रामलीला मैदान में दिल्लीवासियों को बुलाया, यूजर्स बोले-राजतिलक की करो तैयारी, आ रहे हैं AAP के मफलरधारी
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 13, 2020 17:03 IST2020-02-13T17:03:40+5:302020-02-13T17:03:40+5:30
दिल्ली विधानसभा चुनाव में आप ने 70 में से 62 सीटों पर जीत हासिल की है और पार्टी यहां तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है।

पीटीआई फोटो
आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल 16 फरवरी को यहां के रामलीला मैदान में भव्य समारोह में लगातार तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। केजरीवाल के शपथ ग्रहण समारोह में किसी मुख्यमंत्री या अन्य राज्यों के नेताओं को आमंत्रित नहीं किया जाएगा।
उन्होंने 13 फरवरी को ट्वीट किया, दिल्लीवासियों, आपका बेटा तीसरी बार दिल्ली के CM की शपथ लेने जा रहा है। अपने बेटे को आशीर्वाद देने ज़रूर आना है। रविवार 16 फ़रवरी, सुबह 10 बजे, रामलीला मैदान।
दिल्लिवासियों, आपका बेटा तीसरी बार दिल्ली के CM की शपथ लेने जा रहा है। अपने बेटे को आशीर्वाद देने ज़रूर आना है।
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) February 13, 2020
रविवार 16 फ़रवरी, सुबह 10 बजे, रामलीला मैदान। pic.twitter.com/98k4WHTOYB
आप के वरिष्ठ नेता गोपाल राय ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि केजरीवाल दिल्ली केन्द्रित समारोह में तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘ कोई मुख्यमंत्री या अन्य राज्यों के किसी नेता को इस समारोह में आमंत्रित नहीं किया जाएगा, यह केवल दिल्ली तक सीमित रहेगा।’’ उन्होंने कहा कि केजरीवाल दिल्ली के लोगों के बीच शपथ लेंगे, जिन्होंने उनके नेतृत्व में एक बार फिर विश्वास दिखाया है।
राजतिलक की करो तैयारी,
— Shoheb Akhtar (@ShohebAkhtar111) February 11, 2020
आ रहे हैं मफलरधारी...@DelhiElection1@AamAadmiParty@ArvindKejriwal@winner#AAPWinningDelhipic.twitter.com/9SUiwbLvbY
— deepak pande (@deepakpande77) February 13, 2020
❤️❤️ pic.twitter.com/4jBGZwhwLa
— Confession Place (@PlaceConfession) February 13, 2020