सेना के जवान को खंभे से बांधकर पीटा, भड़के ग्रामीणों ने टोल प्लाजा पर की तोड़फोड़, देखें वीडियो
By संदीप दाहिमा | Updated: August 18, 2025 17:27 IST2025-08-18T17:27:26+5:302025-08-18T17:27:26+5:30

सेना के जवान को खंभे से बांधकर पीटा, भड़के ग्रामीणों ने टोल प्लाजा पर की तोड़फोड़, देखें वीडियो
Army Jawan Tied to Pole: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के भूनि टोल प्लाजा पर एक फौजी के साथ मारपीट की गई है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, वीडियो में कुछ लोग फौजी को खंभे से बांधकर बुरी तरह पीट रहे हैं। एक शख्स हाथ में डंडा लेकर फौजी को मारता नजर आता है और दूसरा हाथ में पत्थर लेकर फौजी को मारता है। इसके बाद सोमवार को गोटका के ग्रामीणों का गुस्सा भड़क जाता है और सैकड़ों लोग टोल प्लाजा पर नारेबाजी और तोड़फोड़ करते है। लोगों का कहना है की सेना के जवान के साथ ऐसा करना बेहद शर्मनाक है।
शर्मनाक।
— Sagar Kumar “Sudarshan News” (@KumaarSaagar) August 17, 2025
योगी जी इन जल्लादों को एनकाउंटर के अंदर लंगड़ा कीजिए।
देखिए कैसे हमारे भारतीय सेना के जवान को तालिबानी अन्दाज़ में पोल से बांध कर मार रहे है।
मेरठ के रहने वाले कपिल का क़सूर सिर्फ़ इतना था।
छुट्टी खत्म होने पर ज्वाइनिंग के लिए घर से निकले और टोलप्लाजा पर जाम में फंस… pic.twitter.com/lLro9hsIDE
मेरठ शामली रोड पर भूनी टोल प्लाजा की ये घटना है जिसमे टोलकर्मियों गुंडों ने भारतीय सेना के जवान को खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटा गया !
— Juber Choudhary (@JuberJamia) August 18, 2025
क्या किसी सेना के जवान को इस तरह से मारना पीटना कहा तक सही है ! @nitin_gadkari जी
हम @Uppolice से अपील करते है कि दोषियों पर शक्त से शक्त… pic.twitter.com/Odymix1QlA