लाइव न्यूज़ :

अर्जेंटीना के सांसद ने ऑनलाइन संसद सत्र के दौरान पार्टनर के स्तनों को किया किस, हुए निलंबित, देखें वीडियो

By अनुराग आनंद | Updated: September 26, 2020 13:58 IST

अर्जेंटीना के निचले सदन के सभी सदस्य उस समय आश्चर्य चकित रह गए जब बीच डिबेट में ही एक सांसद पार्टनर के स्तन को कपड़े से बाहर निकाल कर किस करने लगे।

Open in App
ठळक मुद्देसदन में पेंशन फंड निवेश के बारे में जारी एक अहम बहस के दौरान यह निंदनीय घटना घटी।यह सारा वाकया टीवी व  YouTube चैनल के माध्यम से लाइव प्रसारित हो गया।  सदन के अध्यक्ष ने कहा कि सत्र के दौरान सांसद से इस तरह के व्यवहार की अपेक्षा नहीं की जाती है।

नई दिल्ली: कोरोना महामारी की वजह से अर्जेंटीना में इन दिनों संसद सत्र की कार्यवाही ऑनलाइन चल रही है। मिल रही जानकारी के मुताबिक, एक सांसद जुआन एमिलियो अमेरी ऑनलाइन सत्र के दौरान ही अपने पार्टनर के स्तन को किस करने लगे। इसके बाद उन्हें उनके इस व्यवहार की वजह से निलंबित कर दिया गया। बाद में इस मामले में सांसद अमेरी ने अपनी तरफ से सफाई भी जारी किया है।   

द गार्डियन अखबार की मानें तो अर्जेंटीना के निचले सदन के सभी सदस्य उस समय आश्चर्य चकित रह गए जब एक सांसद बीच डिबेट में ही पार्टनर के स्तन को कपड़े से बाहर निकाल कर चुंबन करने लगे। इसके बाद उन्हें संसद से निलंबित कर दिया गया।

बता दें कि सदन में पेंशन फंड निवेश के बारे में जारी एक अहम बहस के दौरान यह निंदनीय घटना घटी। यह सारा वाकया ऑनलाइन के जमाने में टीवी व  YouTube चैनल के माध्यम से लाइव प्रसारित हो गया।  

इस घटना के बाद सांसद जुआन एमिलियो अमेरी ने दावा किया कि उन्हें लगा कि वह घटना के दौरान वह ऑफलाइन थे। लेकिन, निचले सदन के अध्यक्ष सर्जियो मस्सा द्वारा आदेश देने के बाद उन्हें गुरुवार को इस्तीफा देना ही पड़ा। अध्यक्ष ने कहा कि सत्र के दौरान सांसद से इस तरह के व्यवहार की अपेक्षा नहीं की जाती है। इस व्यवहार से सदन शर्मसार हुआ है। 

इस मामले में सांसद अमेरी ने बाद में एक रेडियो साक्षात्कार में माफी मांगी है। उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं पता था कि उस समय वह लाइव हैं। इसके बाद सांसद ने यह भी कहा कि हाल में पार्टनर के स्तन की सर्जरी हुई थी। इसी वजह से मैंने उसे पास बुलाया और पूछा कि सर्जरी के बाद उनके इम्प्लांट्स कैसे हैं...इसके बाद ही मैंने उसे पास बुलाकर उसके स्तन पर चुंबन किया था।  

सासंद अमेरी को भले ही लगा हो कि वह ऑफलाइन था लेकिन इसके बाद फुटेज तुरंत वायरल हो गया। इस दौरान सांसद के इस व्यवहार को न सिर्फ दूसरे सांसदों ने बल्कि उस दौरान सदन की कार्रवाई देख रहे सभी लोगों ने देखा।

टॅग्स :वायरल वीडियोसोशल मीडियायू ट्यूब
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी