लाइव न्यूज़ :

Video: पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर 24 घंटे लाइव ये शख्स करता रहा 'मोदीजी' का जाप, जानिए इसके बारे में

By विनीत कुमार | Updated: September 19, 2020 13:00 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 70वां जन्मदिन 17 सितंबर को था। इस मौके पर एक शख्स ने बेहद रोचक अंदाज में उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। दरअसल, इस शख्स ने 24 घंटे तक पीएम मोदी का नाम लेकर जाप किया।

Open in App
ठळक मुद्देनरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर 24 घंटे किया अनमोल बाकाया ने जाप गुड़गांव के रहने वाले हैं अनमोल, खुद को बताते हैं पीएम मोदी का बड़ा प्रशंसक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल में 17 सितंबर को अपना 70वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर उन्हें देश-विदेश से ढेरो बधाई संदेश मिले। देश में राहुल गांधी से लेकर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप तक ने उन्हें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी। पीएम मोदी ने इसके बाद सभी का आभार भी ट्वीट कर किया। 

वैसे इन बड़े नामों के बीच एक और शख्स भी है जिसने अनोखे अंदाज में पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी। दरअसल ये शख्स पीएम मोदी के जन्मदिन के मौके पर 24 घंटे तक 'मोदी जी..मोदी जी' जाप करता रहा। इस दौरान इसने इसकी लाइव स्ट्रीमिंग भी की।

कौन हैं पीएम मोदी का 24 घंटे जाप करने वाले शख्स

पीएम मोदी के जन्मदिन पर उनका नाम लेकर 24 घंटे जाप करने वाले इस शख्स का नाम अनमोल बाकाया है। वे एक यूट्यूबर हैं और गुड़गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने 17 सितंबर की सुबह पीएम मोदी का नाम लेकर जपना शुरू किया और इंटरनेट पर छा गए।

अनमोल ने अपने वीडियो पर लिखा, 'पिछले कुछ सालों में मैंने पीएम मोदी के बारे में बहुत कुछ सुना है। इसमें अच्छी भी हैं और बुरी भी लेकिन व्यक्तिगत तौर पर मेरे अंदर उनके लिए बहुत सम्मान है। साथ ही उसके लिए भी जो उन्होंने हमारे देश के लिए किया है। मेरा उनको समर्थन कभी खत्म नहीं होगा और ये बस उनके लिए सम्मान जताने का एक छोटा सा तरीका है।'

इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार अनमोल ने इस वीडियो को आकर कम से कम एक मिनट तक देखने की भी अपील की थी ताकि इसके वाच टाइम से ये पीएम मोदी तक भी पहुंचे। उन्होंने कहा, 'मैं पीएम के लिए उनके जन्मदिन पर कुछ बहुत स्पेशल करना चाहता था, जो पहले नहीं किया गया हो। ये विचार अचानक मेरे दिमाग में आया, जब मैं अपने दोस्तों के साथ घूम रहा था।'

अनमोल ने कहा कि आइडिया तो अच्छा था लेकिन ये काफी चुनौतीपूर्ण भी था। उनके अनुसार उन्होंने 1.03 लाख बार से अधिक पीएम मोदी का इस दौरान नाम लिया। इस पूरे मुहिम में अनमोल कई बार थके नजर आए और ऐसा लग रहा था कि वे रूक जाएंगे लेकिन लगातार आ रहे कमेंट्स ने उन्हें इस काम के लिए बनाए रखा।

टॅग्स :नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल