लाइव न्यूज़ :

माइक लेकर स्नेहा दुबे से बात करने पहुंची थीं अंजना ओम कश्यप, फिर कुछ हुआ ऐसा, ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा वीडियो

By विनीत कुमार | Updated: September 26, 2021 14:10 IST

साल 2012 बैच की भारतीय विदेश सेवा की अधिकारी स्नेहा दुबे ने जिस तरह पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के भाषण के बाद जवाब दिया, उसकी खूब चर्चा हो रही है। अंजना ओम कश्यप इसी क्रम में उनसे प्रतिक्रिया लेने पहुंची थीं।

Open in App
ठळक मुद्देयूएन में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को तीखा जवाब देकर चर्चा मे आई हैं स्नेहा दुबे।हाल में हो रही स्नेहा दुबे की प्रशंसा के बाद उनकी प्रतिक्रिया लेने पहुंची थी टीवी पत्रकार अंजना ओम कश्यप।

संयुक्त राष्ट्र महासभा में कश्मीर का मुद्दा उठाने को लेकर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को तीखा जवाब देकर चर्चा मे आई स्नेहा दुबे का आज तक की पत्रकार अंजना ओम कश्यप के साथ का एक वीडियो वायरल हो रहा है।

दरअसल, साल 2012 बैच की भारतीय विदेश सेवा की अधिकारी दूबे ने पिछले हफ्ते इमरान खान के भाषण के बाद मजबूती से भारत का पक्ष रखा था। दूबे की सधे और तीखे भाषण के लिये सोशल मीडिया पर लोग उनकी सराहना कर रहे हैं।

अंजना ओम कश्यप क्यों हुईं ट्रेंड

स्नेहा दुबे की भारत में हो रही सराहना के बीच पत्रकार अंजना ओम कश्यप ने भी उनसे प्रतिक्रिया लेने की कोशिश की। हालांकि लाइव कैमरे पर जो कुछ हुआ उसका वीडियो वायरल हो गया और सोशल मीडिया पर कई रिएक्शन आ रहे हैं।

अंजना पीएम नरेंद्र मोदी के अमेरिका दौरे की कवरेज के लिए पहुंची हैं। उन्होंने इसी क्रम में स्नेहा दुबे से उनकी प्रतिक्रिया लेने की कोशिश की। देखिए फिर क्या हुआ....

इस वीडियो के बाद अंजना ओम कश्यप के अमेरिका में कवरेज से जुड़ी कई और वीडियो भी वायरल हुए हैं। साथ ही सोशल मीडिया यूजर्स के भी रिएक्शन आ रहे हैं।

बता दें कि स्नेहा दुबे ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में कहा, 'हम हमारे देश के आंतरिक मामलों को सामने लाकर और विश्व स्तर पर झूठ फैलाने के लिए इस प्रतिष्ठित मंच की छवि खराब करने के लिए पाकिस्तान के नेता द्वारा किए गए एक और प्रयास को लेकर जवाब के अपने अधिकार का प्रयोग करते हैं।' 

युवा भारतीय राजनयिक ने कहा, 'हालांकि, इस तरह के बयान बार-बार झूठ बोलने वाले व्यक्ति की मानसिकता के लिए हमारी सामूहिक अवमानना ​​और सहानुभूति के पात्र हैं, लेकिन मैं सीधे इस मंच के माध्यम से सही तथ्य रख रही हूं।'

टॅग्स :वायरल वीडियोनरेंद्र मोदीट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी