लाइव न्यूज़ :

भगवान राम के वनवास पर किये ट्वीट को लेकर एंकर चित्रा त्रिपाठी ट्रोल, लोगों ने कहा- 'चापलूसी से नौकरी मिलने वालों का यही हाल है'

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 19, 2019 12:43 IST

चित्रा त्रिपाठी उत्तर प्रदेश के गोरखपुर की रहने वाली हैं। आज तक न्यूज चैनल से पहले वो एबीपी की प्राइम टाइम एकंर थीं। एबीपी न्यूज चैनल से इस्तीफा देने के बाद उन्होंने आज तक ज्वाइन किया था। 

Open in App
ठळक मुद्देऐसा पहली बार नहीं है, जब चित्रा त्रिपाठी अपने किसी ट्वीट या सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर ट्रोल हुई हैं। चित्रा त्रिपाठी को कई बार अपने रिपोर्टिंग स्टाइल को लेकर भी आलोचनाओं का शिकार करना पड़ा है।

आज तक की एंकर चित्रा त्रिपाठी अपने एक ट्वीट को लेकर ट्रोल हो रही हैं। एंकर चित्रा त्रिपाठी ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया, ''सतयुग में जैसे 14 सालों का वनवास खत्म हुआ था, वैसे ही लग रहा है कि सदियों का वनवास अब कलयुग में खत्म होने वाला है।'' चित्रा त्रिपाठी के इस ट्वीट के बाद ही लोगों ने उनको ट्रोल करना शुरू कर दिया। लोगों ने कहा, चित्रा त्रिपाठी जी, थोड़ा सा तो ज्ञान रखती कि सतयुग नही त्रेता युग में श्री राम का जन्म और वनवास हुआ था।' चित्रा त्रिपाठी न्यूज चैनल आज तक से पहले एबीपी न्यूज चैनल में थी। 

एक यूजर ने लिखा, ''सतयुग नही त्रेता युग था वो। बिना पढ़ाई चाटूकारिता से नौकरी मिलने वालों की जानकारी ऐसी ही होती है।'' 

एक यूजर ने लिखा, आपको ये भी नहीं पता कि राम का जन्म सतयुग नहीं त्रेता में हुआ था।

एक यूजर ने लिखा, थोड़ा सुधार कर लीजिए चित्रा जी! सतयुग नही त्रेता युग में श्री राम का जन्म और वनवास हुआ था।

हालांकि ट्रोल होने के बाद चित्रा त्रिपाठी ने एक यूजर के कमेंट पर रिप्लाई कर कहा- अच्छा...।

ऐसा पहली बार नहीं है, जब चित्रा त्रिपाठी अपने किसी ट्वीट या सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर ट्रोल हुई हैं। इससे पहले भी वो कई सोशल मीडिया पर आलोचनाओं की शिकार हो चुकी हैं। एंकर चित्रा त्रिपाठी ने अपनी स्कूली शिक्षा ए.डी. सरकारी स्कूल गोरखपुर से की है। वो एक मिडिल क्लास फैमिली से संबंध रखती हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुएशन गोरखपुर यूनिवर्सिटी से किया है। 

टॅग्स :ट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में झूले पर लटकी महिला का वीडियो वायरल

विश्वदुनिया भर में हज़ारों यूज़र्स के लिए डाउन हुआ एक्स, हजारों ग्लोबल आउटेज की शिकायतें

ज़रा हटकेVIDEO: प्लेट नहीं, फावड़े पर परोसी बिरयानी! वीडियो देख भड़के लोग – बोले, 'ये अन्न का अपमान है'

ज़रा हटकेस्टेज पर धुआं देखते ही डर गईं नन्हीं कलाकार! स्कूल फंक्शन का ये Video देख हंसी नहीं रुकेगी

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल