लाइव न्यूज़ :

क्या आपको लग रहा है कोरोना वायरस से डर, 103 साल की मान कौर से लें प्रेरणा, आनंद महिंद्रा ने वीडियो किया ट्वीट

By निखिल वर्मा | Updated: March 11, 2020 15:39 IST

आनंद्र महिंद्रा ने कोरोना वायरस से लड़ने के लिए 103 वर्षीय एथलीट मान कौर का उदाहरण दिया है. 10 साल पहले ही अपना करियर शुरू करने वाली मान कौर एथलेटिक्स में विश्व स्तर पर कई मेडल जीत चुकी हैं.

Open in App
ठळक मुद्देदुनिया भर में कोरोना वायरस 115 देशों से ज्यादा में फैल चुका है, इसके 1.19 लाख केस सामने आए हैं, जिसमें करीब 4300 मौतें हुई हैंभारत में भी कोरोना वायरस के 60 केस पाए गए हैं, कर्नाटक में 76 वर्षीय बुजुर्ग की मौत Covid-19 से होने का संदेह है

दिग्गज कारोबारी आनंद्र महिंद्रा ने अक्सर अपने ट्वीट के चलते सुर्खियों में रहते हैं। इस बार आनंद महिंद्रा ने कोरोना वायरस को लेकर एक ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने 103 वर्षीय एथलीट मान कौर का उदाहरण दिया है। मान कौर इस साल अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा 'नारी शक्ति सम्मान' दिया गया है। मान कौर भारत की सबसे बुजुर्ग एथलीट हैं। वह वर्ल्ड मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 100-104 ग्रुप में गोल्ड मेडल भी जीत चुकी हैं।

भारत में कोरोना वायरस के दर्जनों मामले आ चुके हैं। देश भर में कोरोना वायरस को लेकर बहुत सतर्कता बरती जा रही है। केंद्र और राज्य सरकारों लोगों में जन जागरूकता अभियान चला रही है। आनंद महिंद्रा ने भी कोरोना वायरस के खतरे से निपटने के लिए मान कौर का बेहतरीन उदाहरण दिया है। उन्होंने ट्वीट किया,  COVID-19 की आशंका दुनिया सहमी हुई है, लेकिन यहां 90 प्लस महिला मिसेज कौर हैं जो बिलकुल नहीं डरेंगी! वह कोरोना वायरस से लड़ने के लिए तैयार दिख रही हैं। प्रेरणा की मिसाल। आनंद महिंद्रा की इस ट्वीट की लोग जमकर तारीफ कर रही हैं। अब तक इसे हजारों लाइक मिले हैं।

 

The world is consumed by fear of COVID-19, but here’s one ninety plus lady, Mrs. Kaur, who won’t be scared at all, in my opinion! She looks like she’s ready to outrace the virus. What an inspiration. pic.twitter.com/t6nKrayCTZ— anand mahindra (@anandmahindra) March 11, 2020

 

कोरोना वायरस से ज्यादा उम्र वालों को खतरा

कोरोना वायरस का केस सबसे पहले चीन के वुहान के शहर में मिला। यह बीमारी छोटे बच्चों, नवयुवकों की जगह ज्यादातर उम्रदराज फैली है। चीन में इस बीमारी से प्रभावित लोगों की औसत उम्र 51 साल है। 

चंडीगढ़ की रहने वाली हैं मान कौर

जिस उम्र में आदमी की जीने की चाह खत्म हो जाती है। उस उम्र में चंडीगड़ की मान कौर ने कुछ अलग करने की ठानी। कौर ने 93 साल की उम्र में फील्ड एथलेटिक्स की शुरुआत की। पिछले 10 सालों में उन्होंने विश्व भर में कई प्रतियोगिताओं में भाग लिया और मेडल जीते। इस साल उन्हें नारी शक्ति पुरस्कार दिया गया है। कल (10 मार्च) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मान कौर से मुलाकात की। उन्होंने पीएम मोदी को आर्शीवाद भी दिया। 

टॅग्स :आनंद महिंद्राकोरोना वायरसइंडियादिल्लीकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल