साइकिल चालक पर फिदा हुए आनंद महिंद्रा, वीडियो शेयर कर कही ये बात, देखें

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 29, 2022 20:33 IST2022-03-29T20:32:08+5:302022-03-29T20:33:18+5:30

आनंद महिंद्रा ने कहा कि गांव में प्रतिभा की कमी नहीं है। वीडियो में शख्स साइकिल पर सवार है। सिर पर समान लदा हुआ है। पूरी रफ्तार से चला रहा है।

anand mahindra became fan cyclist Incredible sense of balance Built In Gyroscope In Body Posts Video Human Segway see watch | साइकिल चालक पर फिदा हुए आनंद महिंद्रा, वीडियो शेयर कर कही ये बात, देखें

आनंद महिंद्रा ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि भूसे की गठरी को सिर पर रखकर चलना क्या गजब है।

Highlightsशख्स हैंडिल नहीं पकड़ा है।दोनों हाथ से सिर पर रखे बोझ को पकड़ा है।रोड पर स्पीड और बैलेंस दोनों ही कमाल की है।

नई दिल्लीः उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने ट्विटर पर युवक का वीडियो शेयर किया है। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। एक साइकिल सवार के फैन हो गए। साइकिल सवार की तारीफ करते हुए वीडियो शेयर की है।

आनंद महिंद्रा ने कहा कि गांव में प्रतिभा की कमी नहीं है। वीडियो में शख्स साइकिल पर सवार है। सिर पर समान लदा हुआ है। पूरी रफ्तार से चला रहा है। शख्स हैंडिल नहीं पकड़ा है। दोनों हाथ से सिर पर रखे बोझ को पकड़ा है। रोड पर स्पीड और बैलेंस दोनों ही कमाल की है।

आनंद महिंद्रा ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि भूसे की गठरी को सिर पर रखकर चलना क्या गजब है। ये शख्स एक मानव Segway ( एक तरह का स्कूटर) है। शरीर में पहले से gyroscope (एक तरह का सेंसर) फिट है। क्या शानदार बैलेंस है। हमारे देश में कई और लोग होंगे जो जिमनास्ट या खिलाड़ी बन सकते हैं। पहचान करना और प्रशिक्षण देना आसान नहीं है।

वीडियो में एक युवक गांव के पास एक संकरी सड़क से जा रहा है और अपने हाथों का उपयोग किए बिना आसानी से मोड़ रहा है। वीडियो एक वाहन के अंदर से शूट किया गया है जो युवक का पीछा कर रहा है। वीडियो अचानक समाप्त हो जाता है, जब साइकिल पर सवार आदमी सड़क से निकल कर गांव की ओर मुड़ता है।

ट्विटर उपयोगकर्ताओं ने युवा साइकिल सवार के प्रयासों की सराहना की, उनमें से कुछ ने कहा कि यह उन्हें अपने बचपन की याद दिलाता है। एक यूजर ने ट्वीट किया, 'हमें छिपे हुए रत्नों को खोजने के लिए गांवों का पता लगाना होगा।

 

Web Title: anand mahindra became fan cyclist Incredible sense of balance Built In Gyroscope In Body Posts Video Human Segway see watch

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे