बिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

By एस पी सिन्हा | Updated: April 6, 2026 18:04 IST2026-04-06T18:04:05+5:302026-04-06T18:04:23+5:30

बताया जाता है कि संध्या देवी की शादी साल 2010 में अतवारु यादव से हुई थी और उनके दो बच्चे भी हैं। पति बाहर रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं। वहीं दूसरी ओर रूबी कुमारी अविवाहित हैं।

An intriguing love story has emerged from the Buxar district of Bihar: two women have married each other—one was already married, while the other was single. | बिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

बिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

पटना:बिहार में बक्सर जिले के बगेन गोला थाना क्षेत्र से एक ऐसी प्रेम कहानी सामने आई है, जिसने लोगों को सोंचने पर मजबूर कर दिया है। दरअसल, दो महिलाओं ने सामाजिक परंपराओं को चुनौती देते हुए आपस में शादी रचा ली। यह अनोखी शादी अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गई है। बताया जाता है कि संध्या देवी की शादी साल 2010 में अतवारु यादव से हुई थी और उनके दो बच्चे भी हैं। पति बाहर रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं। वहीं दूसरी ओर रूबी कुमारी अविवाहित हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार संध्या के दो बच्चे भी हैं। एक 12 साल की बेटी और 10 साल का बेटा। वहीं, दूसरी ओर रूबी कुमारी (पिता मनोज शाह) अविवाहित हैं। दोनों पिछले करीब 15 दिनों से एक-दूसरे के साथ समय बिता रही थीं और साथ में वीडियो भी बना रही थीं। इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और यह दोस्ती धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गई। जब दोनों ने साथ रहने का फैसला किया, तो उन्होंने धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार शादी करने का निर्णय लिया। 4 अप्रैल को दोनों ने विंध्याचल स्थित अष्टभुजी मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से विवाह किया। 

इसके बाद बक्सर लौटकर रामेश्वर नाथ मंदिर में भी एक-दूसरे को माला पहनाकर शादी की रस्म निभाई और भगवान का आशीर्वाद लिया। मंदिर परिसर में मौजूद लोग इस दृश्य को देख दंग रह गए, लेकिन दोनों के चेहरे पर अपने फैसले को लेकर कोई शिकन नहीं थी। जैसे ही यह खबर बगेन गोला और आसपास के गांवों में फैली, लोगों की भीड़ और चर्चाएं तेज हो गईं। 

कुछ लोग इसे व्यक्तिगत स्वतंत्रता और बदलते समय की मांग बता रहे हैं, तो वहीं समाज का एक बड़ा तबका इसे पारंपरिक मूल्यों के खिलाफ मान रहा है। दो बच्चों की मां का एक युवती के साथ घर बसाना इलाके में कौतूहल और बहस का मुख्य मुद्दा बना हुआ है। इसबीच संध्या और रूबी ने स्पष्ट कर दिया है कि वे एक-दूसरे के साथ ही रहना चाहती हैं।

Web Title: An intriguing love story has emerged from the Buxar district of Bihar: two women have married each other—one was already married, while the other was single.

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे