लाइव न्यूज़ :

तेजप्रताप ने तेजस्वी को पहनाया मास्क और दिया सैनेटाइजर तो वायरल हुई तस्वीर, यूजर बोले- 'आप दोनों भाईयों ने...'

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 14, 2020 12:17 IST

भारत में कोरोना वायरस से संक्रमण के अब तक 83 मामलों की पुष्टि हुई है। इनमें से कर्नाटक में 76 वर्षीय एक व्यक्ति और दिल्ली में 69 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देतेजस्वी यादव ने राज्य के लोगों से सतर्क रहने, भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचने और सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने का अनुरोध किया।दोनों भाइयों ने मास्क पहन कर तस्वीरें भी खिंचवाई। दोनों भाईयों की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी है। 

पटना: राजद प्रमुख लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने शुक्रवार(13 मार्च) को अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव को मास्क पहनाया और ‘सैनेटाइजर’ की एक शीशी दी, जिसका उद्देश्य कोरोना वायरस के संक्रमण से अपने छोटे भाई को बचाना है। बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप अपनी मां एवं पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर बड़े भाई की जिम्मदारी निभाते नजर आए। पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी अपना ज्यादातर समय यहीं बिताते हैं। दोनों भाइयों ने मास्क पहन कर तस्वीरें भी खिंचवाई। दोनों भाईयों की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी है। 

तेजस्वी यादव ने राज्य के लोगों से सतर्क रहने, भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचने और सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने का अनुरोध किया। राजद प्रवक्ता शक्ति यादव ने बताया कि नालंदा जिले के राजगीर में पार्टी कार्यकर्ताओं की दो दिवस प्रशिक्षण कार्यशाला रद्द कर दी गई है। इस बीच, लोजपा प्रमुख चिराग पासवान ने भी अपना राज्यव्यापी दौरा ‘‘बिहार पहले, बिहारी पहले’’ रद्द कर दी है। पार्टी की एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई। 

वायरल तस्वीर पर एक यूजर ने नीतीश सरकार की जमकर आलोचना की है। एक यूजर ने लिखा है- ''तेजस्वी जी और तेजप्रताप जी आप दोनों ने बिहार वासियों को बहुत शानदार तरीके से कोरोना वायरस से बचने का संदेश दिया सरकार केवल पटना में बैठकर निर्णय सुना रही जबकि सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता अभियान के साथ-साथ माक्स एवं सैनिटाइजेशन की व्यवस्था करनी चाहिए।''

भारत में कोरोना वायरस के मामले बढ़ कर 83 हुए, केंद्र ने कहा ‘ अभी स्वास्थ्य आपातकाल की स्थिति नहीं

भारत में कोरोना वायरस से संक्रमण के अब तक 83 मामलों की पुष्टि हुई है। इनमें से कर्नाटक में 76 वर्षीय एक व्यक्ति और दिल्ली में 69 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई है। हालांकि, स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा कि अभी तक ‘‘स्वास्थ्य आपातकाल की स्थिति उत्पन्न नहीं ’’ हुई है।

टॅग्स :कोरोना वायरसतेज प्रताप यादवतेजस्वी यादवट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत