अलका लाम्बा ने एंकर अंजना ओम कश्यप को लाइव टीवी शो में जमकर धोया, वायरल हुआ वीडियो
By पल्लवी कुमारी | Updated: December 4, 2019 09:28 IST2019-12-04T09:28:32+5:302019-12-04T09:28:32+5:30
हैदराबाद महिला डॉक्टर गैंगरेप और हत्या मामला: 26 वर्षीय महिला डॉक्टर का शव पुलिस को गुरुवार (28 नवंबर) सुबह हैदराबाद-बेंगलुरु हाईवे के पास बरामद हुआ था। पुलिस ने जांच में पुष्टी की है कि महिला के साथ चार लोगों ने गैंगरेप कर हत्या की और शव को जला दिया।

अलका लाम्बा ने एंकर अंजना ओम कश्यप को लाइव टीवी शो में जमकर धोया, वायरल हुआ वीडियो
दिल्ली की चांदनी चौक से विधायक और कांग्रेस की नेता अलका लाम्बा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अलका लाम्बा आजतक के लाइव टीवी शो में दिख रही हैं। लाइव टीवी शो में डिबेट का मुद्दा था भारत में बढ़ते महिलाओं के प्रति अपराध और हैदाराबाद की 26 वर्षीय महिला डॉक्टर गैंगरेप और हत्या का मामला। इसी मुद्दे पर बात करते हुए विधायक अलका लाम्बा ने टीवी एंकर अंजना ओम कश्यप को चुप कराया दिया। अलका लाम्बा ने जिस बेबाकी के साथ अपनी बात रखी ट्विटर पर लोगों को वह काफी पसंद आ रहा है। इस पूरे मामले को लेकर ट्विटर पर हैशटैग #AlkaLamba ट्रेंड कर रहा है। इस ट्रेंड के साथ लोग अलका लाम्बा की वाहवाही कर रहे हैं। इस लाइव टीवी शो में निर्भया की मां भी पैनल गेस्ट में मौजूद थीं। लाइव टीवी शो का नाम था-हल्ला बोल।
अलका लाम्बा वीडियो में कहती हुई दिख रही हैं, ''एक मां हूं और बेटे की मां हूं। भगवान ना करे ऐसा हो लेकिन अगर मेरे बेटे ने किसी को आंख उठाकर भी देखा तो उसको सबसे पहले सजा मैं दूंगी, आपको बोलना नहीं पड़ेगा।''
लाइव टीवी शो में अलका लाम्बा ने जिस तरीके से अपनी बात रखते हुए एंकर अंजना ओम कश्यप को धोया है, ट्विटर पर उसे कई लोगों ने उस वीडियो किल्प को शेयर किया है। कई ट्विटर यूजर का कहना है कि आज तक किसी नेता ने 'आज तक' की अंजना ओम कश्यप को चुप नहीं करवाया लेकिन अलका लाम्बा ने ऐसा कर दिखाय है।
आज तक किसी नेता ने आज तक की अंजना ओम की मिट्टी खराब नही की
— Jameel Shaikh 🇮🇳 (@OfficeJSS) December 3, 2019
बेहतरीन लाजवाब जिन्दाबाद#AlkaLamba
मुझे गर्व है अपने बेटे पर उसको मिले संस्कारों पर, उसकी सोच पर इसलिपूरे आत्मविश्वाससे कहती हूँ कि एक माँ होनेके नाते मेरे बेटा अगर कुछ गलत करेगातो पहली सज़ा में उसे दूँगी अल्का लाम्बा
वही कुछ यूजर उनके वीडियो को शेयर कर शाबाश लिख रहे हैं।
शाबाश @LambaAlka बस सिर्फ एक शब्द "शाबाश".. इसी शब्द में हर वो शब्द हैं जो महसूस के साथ जुबान पर आना चाहते हैं.. #AlkaLambapic.twitter.com/LNhtQmcedp
— 🇮🇳अभिषेक द्विवेदी🇮🇳 (@dwivedi344) December 3, 2019
लाइव टीवी शो में एंकर अंजना ओम कश्यप इस बात की वकालत कर रही हैं कि रेप पीड़िता का नाम उजागर नहीं करना चाहिए। इसको लेकर भी अंजमा ट्रोल हो रही हैं, क्यों उन्होंने खुद अपने ट्वीट में हैदराबाद महिला डॉक्टर रेप पीड़िता का नाम लिया है।
pinned tweet में विक्टिम का नाम ,
— | Arif Khan 🇮🇳 आरिफ़ खान | (@ArifKIndian) December 4, 2019
Shame on you Anjana..
supreme court guideline की धज्जियां उड़ा रही हैं आप तो ।। @LambaAlka ने सही किया जो मुंह पर थूककर वाकआउट कर दिया ।। https://t.co/e3oOpg7MHe
Hey @anjanaomkashyap ,
— | Arif Khan 🇮🇳 आरिफ़ खान | (@ArifKIndian) December 4, 2019
SC ki guideline follow karo..
Guideline sirf @LambaAlka ke liye thodi hai .. https://t.co/Fr3MysvOjn
देखें लोगों की प्रतिक्रिया @LambaAlka has now developed the skills to be a true world leader from India. Her public relations, media knowledge, integrity and leadership skills are unparrallel and never seen before in any other women leader. https://t.co/DT5XCEO2Re
— Ajay Chhabra (@InteractiveHype) December 4, 2019
Anger is real. Hatsoff M.L.A #AlkaLamba ji.
Agar apki ye sachhi baat kisi ko dramatise lagti hai to yakeen maniye aisi soch walo ki kbhi niyat hi nhi rhi Desh ko disha dene ki. Nothing is left. https://t.co/qaVsylYjPy
— Upendra Malakar (@upendrarbs) December 3, 2019
More power to @LambaAlka .. the way she presented herself requires lot of guts.. I wish all the women have such guts to fight for their rights and Justice..#AlkaLambapic.twitter.com/MVRdyKzdTd
— Arpit Parganiha (@arpit_parganiha) December 3, 2019
#सैल्युट_अलका।
काश! हर प्रवक्ता इस तरह थुकना शुरू कर दे तो मीडिया जल्द ही औकात में आ जायेगी
अल्का लांबा ने @anjanaomkashyap को उसी के आजतक चैनल पर बेहद बुरी तरह से बेइज़्ज़त करके उसकी पीड़ित के नाम को सार्वजनिक करने की करतूत मे जमकर डांट लगाई @LambaAlka
pic.twitter.com/ZZyuGPIgw8
— 🔥जलती बेटियां🔥 (@HabibHasan_) December 3, 2019
@LambaAlka has now developed the skills to be a true world leader from India. Her public relations, media knowledge, integrity and leadership skills are unparrallel and never seen before in any other women leader. https://t.co/DT5XCEO2Re
— Ajay Chhabra (@InteractiveHype) December 4, 2019Anger is real. Hatsoff M.L.A #AlkaLamba ji.
Agar apki ye sachhi baat kisi ko dramatise lagti hai to yakeen maniye aisi soch walo ki kbhi niyat hi nhi rhi Desh ko disha dene ki. Nothing is left. https://t.co/qaVsylYjPy
More power to @LambaAlka .. the way she presented herself requires lot of guts.. I wish all the women have such guts to fight for their rights and Justice..#AlkaLambapic.twitter.com/MVRdyKzdTd
— Arpit Parganiha (@arpit_parganiha) December 3, 2019#सैल्युट_अलका।
काश! हर प्रवक्ता इस तरह थुकना शुरू कर दे तो मीडिया जल्द ही औकात में आ जायेगी
अल्का लांबा ने @anjanaomkashyap को उसी के आजतक चैनल पर बेहद बुरी तरह से बेइज़्ज़त करके उसकी पीड़ित के नाम को सार्वजनिक करने की करतूत मे जमकर डांट लगाई @LambaAlka
pic.twitter.com/ZZyuGPIgw8
हैदराबाद महिला डॉक्टर गैंगरेप और हत्या मामला
26 वर्षीय महिला डॉक्टर का शव पुलिस को गुरुवार (28 नवंबर) सुबह हैदराबाद-बेंगलुरु हाईवे के पास बरामद हुआ था। पुलिस ने जांच में पुष्टी की है कि महिला के साथ चार लोगों ने गैंगरेप कर हत्या की और शव को जला दिया। आरोपियों ने गैंगरेप करते वक्त महिला डॉक्टर पीड़िता के मुंह में उसकी का दुपट्टा ठूस कर मुंह बंद कर दिया था।