लाइव न्यूज़ :

वीडियो: देखते ही देखते चंद सेकेंड में शख्स ने बुला डाली कौओं की टोली, क्लिप देख सोशल मीडिया यूजर बोले- छा गए मियां

By आजाद खान | Updated: March 1, 2023 16:19 IST

ऐसे में वीडियो को जब से अपलोड किया गया है तब से इसे 62 हजार बार देखा जा चुका है और इसे अब तक 700 से भी ज्यादा लाइक्स मिल चुके है।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडियो पर एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक शख्स को आवाज निकालकर कौओं को बुलाते हुए देखा गया है। शख्स के इस टेलेंट को देख सोशल मीडिया यूजर्स अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे है।

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स को कौओं का आवाज निकाल कर ढेर सारे कौओं को जमा करते हुए देखा गया है। ट्विटर पर जारी इस वीडियो में देखा गया है कि कैसे एक शख्स कौओं की तरह आवाजा निकालता है और उसकी आवाज को सुन वहां कौएं जमा हो जाते है। 

यह वीडियो कहां का है, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है लेकिन कौओं की तरह आवाज निकालकर अपने पास कौओं को बुलाने वाले को अक्कू भाई के नाम से जाना जाता है। जब से इस वीडियो को अपलोड किया गया है तब से इसे लोग खूब पसंद कर रहे है और इस पर तरह-तरह के कमेंट्स भी कर रहे है। 

क्या दिखा वीडियो में 

वायरल हो रहे इस वीडियो में यह देखा गया है कि अक्कू भाई नामक एक शख्स अन्य लोगों के साख किसी मैदान में खड़ा है। ऐसे में वीडियो में वहां मौजूद एक शख्स द्वारा यह कहते हुए सुना गया है कि अभी यहां एक भी कौएं नहीं है लेकिन कुछ ही देर में अक्कू भाई यहां ढेर सार कौओं को बुला देंगे। 

इसके बाद शख्स कौओं की तरह जोर-जोर से चिल्लाने और उनकी आवाजा निकालने लगता है जिसे सुन कुछ ही सेकेंड में कई कौएं वहां जमा हो जाते है। यह नजारा देख वहां मौजूद लोग खूश हो जाते है और सभी ताली बजाने लगते है। वीडियो के अंत में अक्कू भाई के इस टेलेंट के लिए चाय पिलाने की बात कही गई है। 

क्या है पूरा मामला

इस वीडियो को ट्विटर पर @ben_ifs नामक आईडी से क्लेमेंट बेन आईएफएस द्वारा पोस्ट किया गया है जिसके बायो में सिविल सेवक लिखा हुआ है। इस वीडियो को अभी तक 62 हजार व्यूज मिल चुकी है वहीं करीब 700 लोगों ने इस पर कमेंट्स भी किया है। 

वीडियो के वायरल होने के बाद इसे लेकर तरह-तरह के कमेंट्स भी किए जा रहे है। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि क्या टेलेंट है तो वहीं दूसरे एक यूजर ने लिखा है कि छा गए मियां। वीडियो को देख कुछ लोगों ने इस पर आश्चर्य भी दिखाया है तो कुछ ने यह सवाल भी पूछा है कि कौओं के आने के बाद शख्स ने क्या किया है।  

 

टॅग्स :अजब गजबवायरल वीडियोट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी