अखिलेश यादव ने पत्नी डिंपल को दी जन्मदिन की बधाई, ट्विटरबाजों ने कहा-बधाई हो भाभीजी

By पल्लवी कुमारी | Updated: January 15, 2019 17:34 IST2019-01-15T17:34:35+5:302019-01-15T17:34:35+5:30

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी मुखिया अखिलेश यादव की पत्नी और कन्नौज सीट सांसद डिंपल यादव का आज(15 जनवरी) को जन्मदिन है।

Akhilesh yadav birthday wish to wife dimple yadav, twitter gets trolled | अखिलेश यादव ने पत्नी डिंपल को दी जन्मदिन की बधाई, ट्विटरबाजों ने कहा-बधाई हो भाभीजी

अखिलेश यादव ने पत्नी डिंपल को दी जन्मदिन की बधाई, ट्विटरबाजों ने कहा-बधाई हो भाभीजी

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी मुखिया अखिलेश यादव की पत्नी और कन्नौज सीट सांसद डिंपल यादव का आज(15 जनवरी) को जन्मदिन है। अखिलेश यादव और डिंपल दोनों ने लव मैरिज शादी की है। सोशल मीडिया पर हमेशा ही ये कपल चर्चा में आ जाते हैं। जन्मदिन के मौके पर अखिलेश यादव ने पत्नी  डिंपल यादव को एक प्यारी सी तस्वीर शेयर कर बधाई दी है। 

तस्वीर में अखिलेश यादव किसी नदी के किनारे दूरबीन लेकर कुछ देख रहे हैं तो वहीं डिंपल यादव उनके साथ खड़ी हुई हैं। इस तस्वीर को शेयर कर अखिलेश यादव ने लिखा है- Happy Birthday Dimple.

इस तस्वीर को शेयर करते ही ये ट्विटर पर ट्रेंड में भी रहा। उनके इस पोस्ट पर ट्विटर यूजर्स ने भी कई कमेंट किए। एक यूजर ने लिखा, ''सांसद जी, को जन्मदिन की शुभकामनाएं डिंपल भाभी जिंदाबाद''।

वहीं, एक दूसरे यूजर ने लिखा, ''आधी आबादी की आवाज़, कन्नौज सांसद श्रीमती डिम्पल यादव जी को जन्मदिवस की असंख्य बधाई और शुभकामनाएं।''


हालांकि कुछ लोगों ने अखिलेश यादव को इस तस्वीर को लेकर ट्रोल भी किया। सपा-बसपा गठबंधन पर बोलते हुए एक यूजर ने लिका, क्या बात है अखिलेश जी, हाथी खोज रहे हैं क्या?


आप भी देखिए कुछ ट्वीट








डिंपल यादव का जन्म 15 जनवरी 1978 को महाराष्ट्र के पुणे जिले में हुआ था। डिंपल के पिता एससी रावत आर्मी में कर्नल थे। डिंपल ने अपनी स्कूली शिक्षा पुणे, भटिंडा और अंडमान-निकोबार में की है। 12वीं पास करने के बाद  डिंपल ने लखनऊ विश्वविद्यालय से ह्यूमेनिटीज से ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई के दौरान ही डिंपल की मुलाकात अखिलेश यादव से हुई थी। जिसके बाद दोनों ने  24 नवंबर 1999  शादी की थी। अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री बनने के बाद डिंपल यादव सांसद बनीं थी। 

Web Title: Akhilesh yadav birthday wish to wife dimple yadav, twitter gets trolled

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे