जंगल में हाथी के गुस्से को इस शख्स ने कैसे बेहद रोचक अंदाज में कर दिया छू मंतर, देखें वीडियो
By प्रिया कुमारी | Updated: August 22, 2020 13:28 IST2020-08-22T13:10:33+5:302020-08-22T13:28:48+5:30
गुस्साए हुए हाथी का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रह है, इस वीडियो में हाथी एक शख्स पर हमला करने जाता है तभी शख्स अपनी छड़ी से हाथी रोक देता है। ये बहुत ही रिस्की है क्योंकि जिस तरह से हाथी दौड़ते हुए आ रहा था शख्स की जान भी जा सकती थी।

हाथी के गुस्से को शख्स ने ऐसे किया शांत, देखें सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
वैसे तो हाथी बहुत ही शांत जानवर में से एक है, लेकिन जब उसे गुस्सा आ जाए तो फिर क्या-क्या होगा इस बात से आप भी वाकिफ होंगे। ऐसा भी नहीं है कि हाथी के गुस्से को शांत नहीं किया जा सकता है, लेकिन इसलिए भी टेक्निक की जरूरत होती है।
आज ऐसा ही एक वीडियो हम आपके लिए लेकर आए हैं। इस वीडियो में शख्स एक हाथी के गुस्से को कम करने की कोशिश में जुटा है। वीडियो एक जंगल का है। हाथी बेहद खतरनाक अंदाज में उस शख्स की ओर दौड़ता है। ऐसी स्थिति में हम और आप भागने का रास्ता खोजने लगेंगे लेकिन इस शख्स ने बेहद रोचक अंदाज में उस हाथी के गुस्से को ही खत्म कर दिया।
This man had a second life.. pic.twitter.com/r9y7EYxTw5
— Susanta Nanda (@susantananda3) August 20, 2020
वीडियो में आप देख सकते हैं कि शख्स एक जंगल में बैठा है। अचानक उस शख्स के पास दौड़ता हुआ हाथी आता है।शख्स हालांकि घबराता नहीं और अपने हाथ में रखी छड़ी से कुछ इशारा करता है। हाथी भी कुछ सेकेंड के लिए रुक जाता है लेकिन बाद वह फिर शख्स पर हमला करता है। छड़ी के डर से हाथी हालांकि फिर पीछे ठहर जाता है। इस दो सेकेंड के वीडियो नें इंटरनेट पर धमाल मचा दिया है।
But we dont know what happened after that 😀😀
— Bhabani Shankar Dash (@Bhabani02) August 20, 2020
Its not an elephant but the buffalo of Yamraj approaching
— Soumesh Dash (@Infinity_my_aim) August 20, 2020
इस वीडियो को भारतीय वन अधिकारी सुशांता नंदा ने ट्विटर पर शेयर किया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि इस शख्स को दूसरी लाइफ मिली। ये वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो को देखकर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि ये बहुत ही डरवना है तो वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा है कि ये बहुत ही रिस्की है। कुछ लोग इसके बाद क्या हुआ ये जानने के लिए उत्सुक हो रहे हैं।