लाइव न्यूज़ :

442 में दो केले के बाद, मुंबई के इस होटल ने दो उबले अंडे के लिए दिया 1700 रुपए का बिल

By स्वाति सिंह | Updated: August 12, 2019 08:43 IST

बता दें राहुल बोस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया था। जिसमें उन्होंने बताया कि उन्होंने 5 स्टार होटल से अपने लिए दो केले के लिए कुल 442 रुपये चुकाए थे।

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई के होटल ने दो उबले अंडे के लिए 1700 रुपए का बिल थमा दिया। चंडीगढ़ के आबकारी और कराधान विभाग द्वारा जेडब्ल्यू मैरियट होटल पर 25,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

मुंबई के फोर सीजन्स होटल ने अपने ग्राहक को दो उबले अंडे के लिए 1700 रुपए का बिल थमा दिया। कार्तिक धर नाम के एक व्यक्ति ने ट्विटर पर होटल के बिल को पोस्ट किया और कैप्शन लिखा- मुंबई के फोर सीजन्स में दो अंडे के लिए 1700 रुपए।'  इस मामले के बाद चंडीगढ़ के आबकारी और कराधान विभाग द्वारा जेडब्ल्यू मैरियट होटल पर 25,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। यूजर कार्तिक ने ट्विटर पर होटल का बिल शेयर करते हुए राहुल बोस को भी टैग किया। इसके साथ ही लिखा-भाई आंदोलन करें?

हालांकि इस मामले में अभी तक होटल की ओर से अभी तक कोई टिप्पणी नहीं आई है। लेकिन इस घटना के बाद यह ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसके बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह के रिएक्शन भी आने लगे।

बता दें राहुल बोस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया था। जिसमें उन्होंने बताया कि उन्होंने 5 स्टार होटल से अपने लिए दो केले ऑर्डर किए थे। जिसका बिल असल कीमत से बहुत ज्यादा था। इन 2 केलों की कीमत राहुल को कुल 442 रुपये चुकानी पड़ी थी। 

मामले में अब कमिश्नर ने जांच के आदेश दे दिए थे। एक्साइज एंड टैक्सेशन डिपार्टमें की एक अलग टीम बनाई गई थी। ये टीम पूरे मामले की जांच इस खास टीम ने ही की है। राहुल बोस ने वीडियो शेयर करके अपना दुख जताया है। हाल ही में राहुल को एक फाइव स्टार होटल में दो केलों की भारी रकम चुकानी पड़ी। राहुल ने वीडियो शेयर करके बताया कि उस वक्त एक्टर चडीगढ़ में शूट कर रहे थे। दरअसल, जिम में वर्कआउट करने के बाद उन्होंने दो केले मंगवाए, उसके बाद राहुल ने केले के साथ बिल भी दिखाया। होटल ने दो केलों का बिल 442 रुपये बनाया था। 

टॅग्स :मुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल