लाइव न्यूज़ :

Mongolia: PM Modi के बाद राजनाथ सिंह को उपहार में मिला सफेद घोड़ा, जानें क्या रखा है नाम

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 7, 2022 11:21 IST

मंगोलिया के दौरे पर गए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर कहा, “हम मंगोलिया के साथ बहुआयामी रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

Open in App
ठळक मुद्देमंगोलिया के दौरे पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को एक उपहार मिला है। यहां के राष्ट्रपति ने रक्षा मंत्री को एक सफेद घोड़ा दिया है।इससे पहले पीएम मोदी को भी एक घोड़ा भेट किया जा चुका है।

उलानबटोर: मंगोलिया की यात्रा करने वाले पहले भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को देश के राष्ट्रपति ने बुधवार को एक घोड़ा उपहार स्वरूप दिया। आपको बता दें कि सात वर्ष पूर्व मंगोलिया की यात्रा पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी ऐसा ही तोहफा मिला था। 

मंगोलिया के राष्ट्रपति ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को एक सफेद घोड़ा भेट में दिया है। रक्षा मंत्री ने घोड़े के लिए मंगोलिया के राष्ट्रपति का धन्यवाद भी किया है और इसका एक नाम भी रखा है। 

उपहार मिलने पर राजनाथ सिंह ने क्या कहा

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सफेद घोड़े की फोटो को साझा करते हुए बुधवार को एक ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट में कहा है, “मंगोलिया में मेरे खास दोस्तों की ओर से दिया गया विशेष उपहार। मैंने इस सुंदर घोड़े का नाम ‘तेजस’ रखा है। राष्ट्रपति खुरेलसुख को धन्यवाद। मंगोलिया को धन्यवाद।” 

गौरतलब है कि सिंह ने मंगलवार को मंगोलिया के राष्ट्रपति उखनागिन खुरेलसुख से मुलाकात कर द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की। 

मंगोलिया को लेकर क्या बोले रक्षा मंत्री

मंगोलिया को लेकर रक्षा मंत्री ने ट्वीट कर कहा, “उलानबटोर में मंगोलिया के राष्ट्रपति यू. खुरेलसुख से अच्छी मुलाकात हुई। मैं उनसे पिछली बार 2018 में मिला था जब वह देश के प्रधानमंत्री थे। हम मंगोलिया के साथ बहुआयामी रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।” 

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2015 में मंगोलिया की यात्रा पर गए थे तब उनके समकक्ष सी. साईखानबिलेग ने उन्हें एक भूरा घोड़ा भेंट किया था।

टॅग्स :अजब गजबराजनाथ सिंहनरेंद्र मोदीट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी