मर के अचानक जिंदा हुई महिला, परिजनों की निकली चीख

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 29, 2018 08:51 IST2018-06-29T08:51:51+5:302018-06-29T08:51:51+5:30

एक 60 साल की महिला की मौत ते बाद उसके उसके परिजनों ने अंतिम संस्कार की तैयारी की। लेकिन अंतिम संस्कार होने से पहले कुछ ऐसा हुआ है कि कोई भी भरोसा नहीं कर पाएगा।

after heart attack lady is dead but on the way to funeral she is alive | मर के अचानक जिंदा हुई महिला, परिजनों की निकली चीख

मर के अचानक जिंदा हुई महिला, परिजनों की निकली चीख

सीकर, 29 जून: एक 60 साल की महिला की मौत ते बाद उसके उसके परिजनों ने अंतिम संस्कार की तैयारी की। लेकिन अंतिम संस्कार होने से पहले कुछ ऐसा हुआ है कि कोई भी भरोसा नहीं कर पाएगा।

खबर के अनुसार सीकर की रहने वाली महिला नंछी देवी को पेट में गांठ हो गई थी। 2 महीने पहले महिला का ऑपरेशन हुआ था, जिसके बाद वह करीब 7 दिन पहले अपने रुटीन चेकअप के लिए अस्पताल गई थी। जहां तबियत खराब होने से पहले उसको एडमिट करना पड़ा। लेकिन बाद महिला को हार्ट अटैक आ गया। 

महिला के परिजनों के अनुसार उनकी सांसें नहीं चल रही थीं। हालांकि डॉक्टरों का कहना था कि उनकी मौत नहीं हुई है, वह कोमा में है। उन्हें वेंटिलेटर पर रखना होगा लेकिन उस महिला के परिजन उन्हें मृत मानकर घर के लिए रवाना हो गए। लेकिन घर पहुंचने से पहले ब्रेक लगा गाड़ी और महिला को खांसी और फिर वह पानी मांगने लगी। 

जिसके बाद घरवालों के बीच खुशी की लहर दौड़ गई और फौरन वापिस अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टर्स ने उनका दोबारा इलाज शुरू किया। सीकर के टोकस गेस्ट्रो एंड सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. अशोक टोकस ने बताया कि महिला को हार्ट अटैक आया था। महिला के परिजन डॉक्टर की सलाह को नजरअंदाज कर महिला को डिस्चार्ज करा लिया। क्योंकि उनको वह मृत लग रही थी। ऐसा देखकर ही महिला को घर ले जाया जा रहा था जहां उसका अंतिम संस्कार हो सके।  फिलहाल महिला ठीक है और बातचीत भी कर रही हैय़


 

Web Title: after heart attack lady is dead but on the way to funeral she is alive

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :weirdअजब गजब