लाइव न्यूज़ :

'शर्म आनी चाहिए', दिल्ली में सड़क किनारे गिटार बजा रहे शख्स को पुलिस ने रोका, अभिनेता राजेश तैलंग भड़के

By अनिल शर्मा | Updated: January 6, 2023 09:52 IST

इस क्लिप को फिल्म अभिनेता राजेश तैलंग ने भी शेयर किया और दिल्ली पुलिस के रवैए के प्रति अपनी नाराजगी जाहिर की।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में सड़क किनारे गिटार बजा रहे शख्स को दिल्ली पुलिस द्वारा हटाने को लेकर अभिनेता ने नाराजगी जाहिर की।राजेश तैलंग ने कहा कि दिल्ली पुलिस को शर्म आनी चाहिए।

दिल्लीः सोशल मीडिया पर एक क्लिप वायरल हो रहा है जिसमें सड़क किनारे गा रहे एक शख्स को पुलिस का एक अधिकारी हटाते दिख रहा है। बताया जा रहा है कि यह क्लिप दिल्ली का है। इस क्लिप को सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा और दिल्ली पुलिस की आलोचना की जा रही है।

इस क्लिप को फिल्म अभिनेता राजेश तैलंग ने भी शेयर किया और दिल्ली पुलिस के रवैए के प्रति अपनी नाराजगी जाहिर की। अपने ट्विटर खाते से क्लिप को शेयर करते हुए राजेश तैलंग ने लिखा- यह क्लिप इंस्टाग्राम पर देखी। दिल्ली पुलिस यह सही तरीका नहीं है। ये आर्टिस्ट्स हमारी दिल्ली को और खूबसूरत और संगीतमय बनाते हैं। शर्म आनी चाहिए। ट्वीट में राजेश तैलंग ने दिल्ली पुलिस को भी टैग किया। 

वायरल क्लिप में एक शख्स कनॉट प्लेस पर सड़क किनारे बैठकर गिटार बजा रहा है। पुलिस का एक अधिकारी उसके पास आता है और उसका हाथ गिटार पर से झटक देता है जिसपर वह नाराजगी जाहिर करते हुए कहता है कि यह क्या तरीका है? वहीं पुलिसवाला कहता है कि सुनोगे नहीं तो क्या करेंगे। पुलिस अधिकारी वहां वीडियो बना रही भीड़ को हटने के लिए कहता है।

इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर लोग खूब नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। एक शख्स ने लिखा- जहाँ Law & Order सँभालना होता है वहाँ दिल्ली पुलिस नदारद रहती है। और ऐसी जगहों पर लोगो को बेवजह परेशान कर रही है। अति निंदनीय। एक अन्य ने लिखा- सड़क पर घर बनाकर रहने वालों को पुलिस नहीं रोकती, लेकिन गिटार बजाने वाले को रोक देती है। वाह।

टॅग्स :वायरल वीडियोबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी