लाइव न्यूज़ :

Babushaan Mohanty: बाबूशान मोहंती को लेकर पत्नी तृप्ति सत्पति और प्रकृति मिश्रा में भिड़ंत, सड़क पर हंगामा, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 23, 2022 21:44 IST

Babushaan Mohanty: ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में सड़क पर शनिवार को तब जबरदस्त ड्रामा देखने को मिला जब ओडिया फिल्मों के अभिनेता बाबूशान मोहंती की पत्नी तृप्ति सत्पति कथित विवाहेत्तर संबंध को लेकर अभिनेत्री प्रकृति मिश्रा से भिड़ गईं।

Open in App
ठळक मुद्देझगड़े के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं।सत्पति कथित तौर पर मोहंती को एसयूवी से खींचती दिखाई देती हैं।वीडियो में मोहंती के साथ आगे की सीट पर मिश्रा भी बैठी हुई दिखती हैं।

भुवनेश्वरः उड़िया फिल्म अभिनेता बाबूसन अभिनेत्री अभिनेत्री प्रकृति मिश्रा के साथ एक कार में नजर आ रहे हैं। वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि मोहंती की पत्नी तृप्ति सत्पति हाथापाई की कोशिश कर रही है। महिला ने बाल खींचने की कोशिश करते हुए प्रकृति मिश्रा को गालियां दीं।

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में सड़क पर शनिवार को तब जबरदस्त ड्रामा देखने को मिला जब ओडिया फिल्मों के अभिनेता बाबूशान मोहंती की पत्नी तृप्ति सत्पति कथित विवाहेत्तर संबंध को लेकर अभिनेत्री प्रकृति मिश्रा से भिड़ गईं। इस झगड़े के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं, जिनमें सत्पति कथित तौर पर मोहंती को एसयूवी से खींचती दिखाई देती हैं।

इस वीडियो में मोहंती के साथ आगे की सीट पर मिश्रा भी बैठी हुई दिखती हैं। वीडियो में मोहंती की टी-शर्ट भी फटी हुई दिखती है। इस दौरान मिश्रा वीडियो बना रहे लोगों से मदद की गुहार लगाती दिखाई देती हैं जबकि सत्पति भागने से रोकने के लिए उन्हें पकड़ती नजर आती हैं।

वीडियो में मिश्रा खांसते हुए कार से बाहर निकलती और इसके बाद एक ऑटोरिक्शा की ओर दौड़ती दिखाई देती हैं तथा पीछे से सत्पति उन्हें पकड़ने की कोशिश करती दिखती हैं। इस संबंध में एक अधिकारी ने कहा, ''प्रकृति मिश्रा की मां ने खारवेल नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि जब उनकी बेटी काम पर जा रही थी तो कुछ लोगों ने उनकी कार रोक दी और उन्हें मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया।'' पुलिस उपायुक्त प्रतीक सिंह ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि धारा 341 (गलत तरीके से रोकना), 323 (जानबूझकर चोट पहुंचाना), 506 (आपराधिक धमकी) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। 

टॅग्स :ओड़िसामुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल