लाइव न्यूज़ :

सिर पर बाल नहीं उगे तो शख्स ने कंपनी पर किया केस, मांगा 5 लाख का हर्जाना और फिर...

By अमित कुमार | Updated: January 8, 2021 16:58 IST

कम बालों की वजह से कुछ लोगों को काफी शर्मिंदगी महसूस होती है। ऐसे में वह किसी भी हाल में अपने बालों को वापस पाना चाहते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देगंजेपन को दूर करने के लिए बाजारों में कई तरह की दवाइयां बिक रही है।केरल के एक शख्स ने बाल उगाने का दावा करने वाली एक कंपनी पर मुकदमा कर दिया। गंजेपन की समस्या पर बॉलीवुड में बाला और उजड़ा चमन जैसी फिल्में भी आ चुकी है।

आज के समय में हर किसी को लंबे लहराते रेशम जैसे बाल रखना पंसद होता है। लड़कियों की तरह कई लड़के भी लंबे बाल रखने के शौकिन होते हैं। लेकिन, लंबे बालों की सही तरह से देखभाल न करने के वजह से वह कमजोर होकर टूटने लगते हैं और धीरे-धीरे लोग गंजेपन का शिकार हो जाते हैं। गंजेपन की समस्या पिछले कुछ समय से लगातार बढ़ती जा रही है।

गंजेपन को दूर करने के लिए लोग कई तरह की कोशिश करते हैं। हाल ही में केरल के त्रिशूर में रहने वाले 60 वर्षीय फ्रांसिस वडक्कन ने एक तेल कंपनी पर बाल नहीं उगने के बाद केस कर दिया। बाल उगाने के भ्रामक दावों पर आपत्ति जताते हुए फ्रांसिस वडक्क ने तेल कंपनी को कंज्यूमर कोर्ट में घसीट लिया और साथ ही पांच लाख रुपये हर्जाने की मांग भी कर डाली। पूरे त्रिशूर में फ्रांसिस द्वारा उठाया गया यह कदम चर्चा में बना हुआ है। 

रिपोर्ट के मुताबिक, तेल कंपनी ने इस प्रोडक्ट का विज्ञापन मशहूर मलयालम अभिनेता अनूप मेनन से करवाया था। शख्स ने अनूप मेनन के प्रचार को देखकर प्रोडक्ट पर भरोसा किया और उसे इस्तेमाल के लिए खरीद लिया। लेकिन तेल से फायदा नहीं होने पर फ्रांसिस त्रिशूर के ‘जिला उपभोक्ता फोरम’ पहुंच गए और तेल कंपनी पर मुकदमा ठोक दिया। इसके बाद जिला उपभोक्ता फोरम ने कंपनी और एक्टर अनूप मेनन को दोषी पाया और दोनों पर 10-10 हजार रुपये का जुर्माना भरने को कहा। 

टॅग्स :केरलभारतवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो