'रक्षा मंत्री हिंदू हैं तो राफेल पर ॐ लिखा गया, अगर मुसलमान होते तो क्या अजान देते'
By पल्लवी कुमारी | Updated: October 9, 2019 11:04 IST2019-10-09T10:59:24+5:302019-10-09T11:04:32+5:30
भारत को पहला राफेल लड़ाकू विमान दशहरे के अवसर पर मिला। राजनाथ सिंह ने फ्रांस पेरिस में राफेल शस्त्र पूजा की। जिसकी सोशल मीडिया पर भी आलोचना हुई। लोगों ने कहा है कि मोदी सरकार राफेल पर राजनीति कर रही है।

तस्वीर स्त्रोत- राजनाथ सिंह ट्विटर
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दशहरा के अवसर पर मंगलवार (9 अक्टूबर) को पेरिस में पहला राफेल लड़ाकू विमान प्राप्त करने के बाद 'शस्त्र पूजा' की। शस्त्र पूजा की विपक्ष जमकर आलोचना कर रहा है। कांग्रेस ने राफेल शस्त्र पूजा को मोदी सरकार का ड्रामा कहा है। इसी बीच धर्म गुरु आचार्य प्रमोद का भी एक ट्वीट में चर्चा में आ गया है। ट्वीट में आचार्य प्रमोद ने राफेल शस्त्र पूजा पर एक गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है, 'रक्षा मंत्री हिंदू हैं तो राफेल पर ॐ लिखा गया, अगर मुसलमान होते तो क्या अजान देता'।
ट्वीट में आचार्य प्रमोद ने लिखा, ''रक्षा मंत्री हिंदू हैं तो राफेल को रोली चंदन लगा कर ओम लिख दिया गया, लेकिन अगर मंत्री मुसलमान होता तो क्या अजान देता, ऐसा लगता है कि अब संविधान से सैक्यूलर शब्द हटा देना चाहिए।''
इस ट्वीट पर लोगों ने आचार्य प्रमोद को ही ट्रोल कर दिया है। लोगों ने ट्वीट पर लिखा है, सबसे पहले आप ये धर्म गुरु होने का पाखंड बंद कर दीजिए।
Dongicharya achha hai ki Islaam hi kabool kar lo aur dete rahna ajan. Hindu sanatan dharm me nayi kaam karne jaise business, Home entrance Shop kholne etc me pooja karte waqt shuruaat Om likhkar hi kiya jaata hai.Lagta hai Dong karne ke saath yah bhool gaya
— Ramesh Kumar (@rameshkumarvns) October 9, 2019
वहीं एक यूजर ने लिखा, संविधान में कोई सैक्यूलर शब्द है ही नहीं।
संविधान में कोई सेक्युलर शब्द का उपयोग है नही
— अशोक सिरोही 🚩 (@Ashok9898114017) October 9, 2019
,, जुठ के पाव नही होते प्रमोदक कुमार,,
एक यूजर ने लिखा, लगता है आचार्य प्रमोद ओम का मतलब भूल गए हैं।
खुद को आचार्य समझने वाले लगता हैं तुम्हें
— प्रे♏_Singh_नवरात्र की शुभकामनाएं🚩 (@Real_Sisodia) October 9, 2019
"ॐ" का अर्थ नहीं मालूम है 🙏🙏
एक यूजर ने लिखा है, अजान देने वाले लोगों ने कभी राफेल लाने की कोशिश ही नहीं की।
जय श्री राम ःअजान देने वालों ने कई सालों से रफेल नही लाने पुरी कोशिश की राफेल आगया अब कयु जलन होती हैं।
— गणपत हिंदू (@GanpatDaiya4) October 9, 2019
ये भारत है,
— 🚩Jay shri Ram.🚩Kokila & Rasik Hindu Suthar, (@rasiksuthar434) October 8, 2019
यहां भारतमाता की पुजाहोती है,
ये कोइ नइ परंपरा नही है,
राजनिति करना बंध करो,
भारत बदल रहा है,
बहोत राजनिति कि है,
आप जातसे लोग की पार्टी की सफाया करते है,
राजनाथ सिंह ने शस्त्र पूजा के दौरान जेट पर ओम की आकृति उकेरी और नारियल, निम्बू से पूरे विधि विधान से पूजा की। राफेल लड़ाकू विमान की पूजा के बाद राजनाथ सिंह ने करीब 25 मिनट उड़ान भरने के बाद कहा कि भारत किसी अन्य देश को धमकाने के लिए हथियार नहीं खरीदता है। साथ ही उन्होंने अपनी उड़ान को बहुत ‘आरामदेह और सुगम’ बताया।
Historic moment for India.
— BJP (@BJP4India) October 8, 2019
Watch Defence Minister Shri @rajnathsingh flying in the first sortie on Rafale fighter jet in Merignac, France. pic.twitter.com/zfA9gnVyyf
राजनाथ सिंह ने कहा, ‘‘मैं हर साल लखनऊ में शस्त्र पूजन करता हूं और आज मैंने फ्रांस में यहां शस्त्र के रूप में राफेल की पूजा की।’’ मंत्री ने कहा कि वह उम्मीद करते हैं कि 36 लड़ाकू विमानों में से 18 विमान फरवरी 2021 तक सौंप दिये जाएंगे, जबकि शेष विमान अप्रैल-मई 2022 तक सौंपे जाने की उम्मीद है।
