लाइव न्यूज़ :

'हाई कोर्ट बड़ा या योगी', AAP नेता संजय सिंह ने पोस्टर विवाद पर उठाए सवाल तो यूजर ने लगाई क्लास, कहा- दंगाइयों से इतनी हमदर्दी क्यों?

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 16, 2020 14:40 IST

सुप्रीम कोर्ट ने 12 मार्च तो लखनऊ में सीएए-विरोधी प्रदर्शन के दौरान तोड़फोड़ के आरोपियों के पोस्टर लगाए जाने पर इलाहाबाद हाई कोर्ट के नौ मार्च के आदेश पर रोक लगाने से इंकार कर दिया है।

Open in App

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने लखनऊ में सड़कों पर सीएए विरोधी प्रदर्शनों के दौरान तोड़फोड़ करने के आरोपियों के पोस्टर लगाए थे। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने 9 मार्च को उत्तर प्रदेश सरकार को उन पोस्टरों को हटाने का आदेश दिया था, जिसे उत्तर प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। इस बात को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और सांसद संजय सिंह ने योगी आदित्यनाथ की ट्विटर पर आलोचना की, जिसको लेकर ट्विटर यूजर ने उनको ट्रोल कर दिया है। 

आप नेता संजय सिंह ने ट्वीट किया, ''ये भाजपाई हैं न हाई कोर्ट मानते हैं, न सुप्रीम कोर्ट, खुलेआम हाई कोर्ट के आदेश की धज्जियाँ उड़ाई जा रही हैं। कोर्ट ने जिन लोगों के पोस्टर हटाने को कहा योगी जी उनको मानवता का दुश्मन बता रहे हैं। 'हाई कोर्ट बड़ा की योगी'। 

संजय सिंह ने इसके साथ योगी के एक बयान का स्क्रीनशॉट भी साझा किया है। 

'हाई कोर्ट बड़ा की योगी', संजय सिंह के इस सवाल पर ट्विटर यूजर ने उनकी आलोचना की है। एक यूजर ने लिखा है, दंगाइयों से इतनी हमदर्दी क्यों है?

एक ट्विटर यूजर ने कहा, 'सत्यमेव जयते'-योगीजी सत्य का उद्घाटन कर रहे हैं-'सार्वजनिक संपत्ति का नाश करने वाले' राष्ट्रद्रोही' नहीं तो और क्या है? 'सत्य' से बड़ा 'कागजी कानून 'नहीं है। तुम दिल्ली में लुटेरों/ हत्यारों/आगजनी करनेवालों को वोट के लिए बचाते रहो। एक दिन तुम्हारा भी ईश्वरीय न्याय  होगा।'

देखें लोगों की प्रतिक्रिया  

सुप्रीम कोर्ट ने 12 मार्च तो लखनऊ में सीएए-विरोधी प्रदर्शन के दौरान तोड़फोड़ के आरोपियों के पोस्टर लगाए जाने पर इलाहाबाद हाई कोर्ट के नौ मार्च के आदेश पर रोक लगाने से इंकार कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वो हाई कोर्ट के आदेश पर फिलहाल रोक नहीं लगाएंगे।   

टॅग्स :संजय सिंहआम आदमी पार्टीयोगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेशलखनऊ
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल