लाइव न्यूज़ :

साक्षी मिश्रा की तर्ज पर बिहार की एक युवती ने भी किया प्रेम विवाह, वीडियो वायरल कर लगाई सुरक्षा की गुहार

By एस पी सिन्हा | Updated: July 28, 2019 13:43 IST

उत्तर प्रदेश के बरेली की चर्चित साक्षी मिश्रा व अजितेश की लव स्टोरी की तर्ज पर बिहार के बेतिया में भी एक ऐसा ही मामला सामने आया है. बेतिया नगर के छावनी मोहल्ले के एक प्रेमीयुगल ने शादी के बाद उसी तर्ज पर एक वीडियो शेयर किया है.

Open in App
ठळक मुद्देशादी करने के बाद एक वीडियो वायरल कर अपने पिता से बचाने की गुहार रही है युवतीयह युवती भी साक्षी मिश्रा की तरह राजनीतिक परिवार से है.

पटना, 28 जुलाईः उत्तर प्रदेश के बरेली की चर्चित साक्षी मिश्रा व अजितेश की लव स्टोरी की तर्ज पर बिहार के बेतिया में भी एक ऐसा ही मामला सामने आया है. बेतिया नगर के छावनी मोहल्ले के एक प्रेमीयुगल ने शादी के बाद उसी तर्ज पर एक वीडियो शेयर किया है. यहां भी शहर की एक युवती ने एक किराना व्यवसायी से अंतरजातीय विवाह कर लिया है. शादी करने के बाद उसी तर्ज पर एक वीडियो वायरल कर अपने पिता से बचाने की गुहार लगाते हुए धमकी देना बंद करने की गुजारिश की है.

यह वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो गया है. खास बात यह है कि यह युवती भी साक्षी मिश्रा की तरह राजनीतिक परिवार से है. साक्षी की पिता की तरह इस मामले में भी युवती के चाचा ने कहा है कि वे दोनों जहां रहें, खुश रहें. मोहल्ले के किराना व्यवसायी नितेश यादव के साथ अंतरजातीय शादी रचाने वाली युवती के अनुसार उसे उसके परिवार वालों की ओर से धमकी मिल रही है. दोनों छिपकर किसी जगह पर रह रहे हैं. 

वायरल वीडियो में लड़की कह रही है कि पापा, हम शादी कर चुके हैं, प्लीज धमकी देना बंद करिए. यह सब दिखावटी नहीं है. यह सब सही है. आप लोग पहले भी धमकी दे चुके हैं कि शादी नहीं हो सकती, मार देंगे. इस वीडियो में वह कहती है, घर पर जाकर भी आप लोग धमकी दे चुके थे. अगर हम लोगों को कुछ हुआ तो उसके जिम्मेवार आपलोग होंगे. इसकी (प्रेमी नितेश यादव) फैमली को तंग करना बंद कर दीजिए आपलोग. पुलिस, दारोगा करके आप लोगों को कुछ नहीं मिलेगा. अगर आप लोग ये सोचते है कि हम लोगों को नाबालिग में फंसा देंगे तो यह आपकी भूल होगी.'

लड़की वीडियो में अपना आधार कार्ड भी दिखाती है और कहती है- हमारे पास आधार कार्ड दिखाने के लिए है. इतना ही नहीं, लड़की यह भी कहती है कि हमलोगों को शादी करने की उमर है. पापा हम अपने पति के साथ हैं और पूरी तरह सेफ है. आपलोग धमकी देना बंद कीजिए. सबसे आश्चर्य की बात यह है कि वीडियो में एक जगह पर अपनी बात करने के बाद जब उसका प्रेमी संवाद शुरू कर रहा होता है तो लड़की वीडियो में मुस्कुराने लगती है. इधर, इस बाबत पूछे जाने पर कालीबाग ओपी के प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि उन्हें भी इस तरह की वीडियो वायरल होने की सूचना मिली है. अब तक की छानबीन में मालूम चला है कि लड़की बालिग है.

बेतिया नगर थाना के छावनी मोहल्‍ला में किराना व्यवसायी नितेश यादव के साथ घर से भागकर अंतरजातीय शादी करने वाली युवती कृति के अनुसार उन दोनों को उसके परिवार वाले धमकी दे रहे हैं. इस कारण दोनों किसी गुप्‍त जगह पर रह रहे हैं. वीडियो में कृति कहती है कि उसके परिवार वाले नितेश के परिवार को परेशान करना बंद कर दें. वीडियो में लव मैरिज करने वाला नितेश अपने ससुर को संबोधित करते हुए वह कहता है, 'ससुर जी, मान जाइए, परेशान करना बंद कीजिए.' 

वीडियो में वह कहता है कि उन दानों ने शादी की है और उसकी पत्‍नी ने दिखाने के लिए मंगल सूत्र नहीं पहना है. इस युवती कृति का परिवार राजनीतिक रसूख वाला बताया जा रहा है. कृति की दादी नगर के वार्ड पांच की पार्षद हैं. इस मामले में भी युवती के परिवार ने शादी करने वाले जोडे पर किसी तरह के दबाव से इनकार किया है. कृति के चाचा संजय शर्मा कहते हैं कि दोनों बालिग हैं, उन्‍हें अपना फैसला करने का अधिकार है. उन्‍होंने कृति व उसके पति से कोई मतलब रखने से इनकार किया, लेकिन यह भी कहा कि वे जहां रहें, खुश रहें. इस मामले में युवक नितेश की मां ने बताया कि उनका बेटा कहां है? उन्‍हें मालूम नहीं. लेकिन उन्‍हें इस शादी से कोई परेशानी नहीं है. उन्‍होंने यह भी कहा कि कृति के परिवार वाले पुलिस के माध्‍यम से उन्‍हें तंग पर रहे हैं. नितेश के भाई ने भी बताया कि पुलिस उन्‍हें परेशान कर रही है.

टॅग्स :बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

ज़रा हटके अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी