लाइव न्यूज़ :

वीडियो: मॉनसून के दौरान हरिद्वार के आसमान में दिखा अजीब नजारा, हैरान लोग लगाते दिख तरह-तरह के अनुमान

By आजाद खान | Updated: July 11, 2023 18:47 IST

जारी वीडियो को देख इंटरनेट यूजर्स 'शेल्फ क्लाउड' और 'आर्कस क्लाउड'के बारे में जानकारी शेयर करते हुए नजर आए थे। यही नहीं कुछ यूजर्स ने वीडियो को देख इसे लेकर हैरानी भी व्यक्त की है।

Open in App
ठळक मुद्देहरिद्वार के आसमान में अजीब नजारा देखने को मिला है। इस अजीब नजारे को 'शेल्फ क्लाउड' और 'आर्कस क्लाउड' के नाम से जाना जाता है।जारी वीडियो को देख कई यूजर्स ने इस पर तरह-तरह के कमेंट्स भी किए है।

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा जिसमें उत्तराखंड के हरिद्वार में एक अजीबो-गरीब घटना देखने को मिली है। वायरल वीडियो में हरिद्वार में मानसून के दौरान बादलों के एक अजीब लुक देखने को मिला है। क्लिप में बादलों को एकदम नीले होकर एक विशाल दीवार सा होते देखा गया है जो काफी दूर तक फैला दिख रहा था। 

जानकारों की अगर माने तो इस तरह के बादलों में किसी दीवार वाले नजारे को 'शेल्फ क्लाउड' कहा जाता है। बता दें कि शेल्फ क्लाउड एक प्रकार का बादल होता है जो अपेक्षाकृत नीचे और क्षेतिज होता है। इसमें नजर आने वाली ठोस रेखा ही इसकी पहचान है।

क्या दिखा वीडियो में 

इंटरनेट पर वायरल हो रहे इस वीडियो में यह देखने को मिला है कि एक दिशा में नीले बादलों का पूरा झूंड दिखाई मिल रहा है। ये बादल काफी दूर तक फैले दिख रहे है और जिस तरीके से ये बादल आसमान में दिख रहे है, इसे देख ऐसा लग रहा है कि मानो कोई तूफान आ रहा हो। 

यही नहीं बादलों को देख यह भी लग रहा है कि बादलों में कोई लंबी और चौड़ी दीवार खड़ी की गई हो। वीडियो शूट के दौरान लोगों को इस नजारे पर हौरानी व्यक्त करते और इसे लेकर तरह-तरह का अनुमान लगाते हुए देखा गया है। वीडियो में इसे कुछ लोग किसी तूफान के आने की आंशका जता रहे है तो कुछ लोग इसे किसी अनोखी चीज मान रहे है। 

क्या है पूरा मामला

हरिद्वार के आसमान में जो अजीब नजारा हुआ है उसे 'शेल्फ क्लाउड' और 'आर्कस क्लाउड' के नाम से जाना जाता है। बता दें कि शेल्फ बादलों का निर्माण तब होता है जब ठंडी और घनी हवा का एक समूह हवा द्वारा गर्म वायु द्रव्यमान में बलपूर्वक संचालित होता है। यह घटना तूफान के डाउनड्राफ्ट के दौरान होती है जहां ठंडी हवा तेजी से नीचे आती है और फैल जाती है जिससे एक तेज झोंका सामने आता है।

ऐसे में इस घटना को देख इंटरनेट यूजर्स ने भी अलग-अलग रिएक्शन्स दिए है। एक यूजर ने लिखा है कि यह काफी खतरनाक है तो किसी ने इस वीडियो के लोकेशन पर भी सवाल उठाया है। कई यूजर्स ने 'शेल्फ क्लाउड' और 'आर्कस क्लाउड' के बारे में जानकारी शेयर करते नजर आए हैं। 

टॅग्स :अजब गजबवायरल वीडियोHaridwar
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी