लाइव न्यूज़ :

वीडियो: तुर्की के आसमान में दिखा अजीबो-गरीब विशालकाय बादल, हैरान लोगों ने बताया इसे 'यूएफओ'

By आजाद खान | Updated: January 20, 2023 17:26 IST

वायरल वीडियो में यह देखा गया है कि आसमान में रंग बिरंगे अजीबो-गरीब विशालकाय बादल उड़ रहे है। ऐसे में स्थानीयों ने इस बादल के 'यूएफओ' होने का दावा किया है।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर तुर्की का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में आसमान में एक अजीबो-गरीब विशालकाय बादल को देखा गया है। ऐसे में इस विशालकाय बादल को लेकर इसके 'यूएफओ' होने का दावा किया जा रहा है।

इस्तांबुल: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा जिसमें तुर्की (Turkey) में विशालकाय बादल को देखा गया है। लोगों को इस विशालकाय बादल को गुरुवार को देखा है जिसे लेकर यह दावा किया जा रहा है कि यह रंग भी बदलता है। 

ऐसे में खबरें यह भी है कि इस विशालकाय बादल को तुर्की के अलग-अलग शहरों में भी देखा गया है। इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा भी हो रही है और यूजर्स इसे लेकर तरह-तरह के कमेंट्स भी कर रहे है। 

वीडियो में क्या दिखा है

वायरल इस वीडियो में यह देखा गया है कि आसमान में विशालकाय बादल चल रहे है। यह बादल दिखने में किसी यूएफओ के आकार के लग रहे थे। हालांकि यह क्या है और यह कैसे बना था, इसे लेकर अभी कोई खुलासा नहीं हुआ है। 

यही नहीं इसे लेकर यह भी दावा किया जा रहा है कि यह विशालकाय बादल अपने आप रंग भी बदलता है और इसे कई रंग में भी देखा गया है। वीडियो में जारी इस विचित्र और अप्राकृतिक दृश्य को देखते हुए कई यूजर्स ने इसका वीडियो भी बनाया है जो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 

क्या है पूरा मामला

इस वीडियो को ट्विटर पर @TansuYegen नामक एक आईडी से शेयर किया गया है। ऐसे में वीडियो को शेयर करते हुए यूजर ने लिखा है कि तुर्की के बर्सा क्षेत्र में अविश्वसनीय बादल निर्माण देखने को मिला है। जानकारी के अनुसार, इस विशालकाय बादल को तुर्की के कई इलाकों में देखा गया है। 

ऐसे में इस वीडियो को देख कई लोगों ने इस दावे को गलत बताया है और अलग-अलग प्रतिक्रिया दी है। कुछ यूजर ने इसे मधुमक्खी का छाता के समान बताया है तो कुछ ने इसके यूएफओ होने की बात से इंकार किया है।  

टॅग्स :अजब गजबवायरल वीडियोतुर्की
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी