लाइव न्यूज़ :

VIDEO: गोलगप्पे वाले ने पानी में मिलाया पेशाब, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

By वैशाली कुमारी | Updated: August 24, 2021 09:23 IST

यह घटना गुवाहाटी के भरालुमूख की है। दरअसल सोशल मीडिया पर गोलगप्पे वाले को लेकर एक वीडियो को 14 अगस्त को पोस्ट किया गया जिसमें शख्स मग में पेशाब कर उसे गोलगप्पे के पानी में मिलाते हुए दिखाई दे रहा है!

Open in App
ठळक मुद्देजांच के बाद पुलिस ने शख्स को गिरफ्तार कर लिया हैइस वीडियो को फेसबुक यूजर Amar Jyoti Bordoloi ने 14 अगस्त को शेयर किया था Amar Jyoti ने अल्ट न्यूज को बताया कि उसने यह वीडियो 14 अगस्त को कैप्चर किया था

देश में सभी को स्ट्रीट फूड में गोलगप्पे खाना बहुत पसंद होता है हाल ही में गोलगप्पे को लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है। इस बार इस वीडियो को देखने के बाद हो सकता है कि आप गोलगप्पे खाना छोड़ दें या फिर आपका गोलगप्पे वाले से भरोसा उठ जाए।

यह घटना गुवाहाटी के भरालुमूख की है। दरअसल सोशल मीडिया पर गोलगप्पे वाले को लेकर एक वीडियो को 14 अगस्त को पोस्ट किया गया जिसमें शख्स मग में पेशाब कर उसे गोलगप्पे के पानी में मिलाते हुए दिखाई दे रहा है! सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड होने के बाद इस मामले ने तूल पकड़ लिया और फिर पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के बाद पुलिस ने शख्स को गिरफ्तार कर लिया है।

इस वीडियो को फेसबुक यूजर Amar Jyoti Bordoloi ने 14 अगस्त को शेयर किया था जिस पर अब तक 5 लाख से ऊपर व्यूज हजारों रिएक्शन सैंकड़ों कमेंट दर्ज हुए हैं। Amar Jyoti ने अल्ट न्यूज को बताया कि उसने यह वीडियो 14 अगस्त को कैप्चर किया था और फिर फेसबुक पर पोस्ट किया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया।

src="https://www.facebook.com/plugins/video.php?height=476&href=https%3A%2F%2Fwww.facebook.com%2Famarjyoti.bordoloi.77%2Fvideos%2F348622946810091%2F&show_text=false&width=267&t=0" width="267" height="476" scrolling="no" frameborder="0" allowfullscreen="true" allow="autoplay; clipboard-write; encrypted-media; picture-in-picture; web-share" allowFullScreen="true"

क्या है वीडियो मे 

शख्स की पहचान भूतनाथ इलाके के रहने वाले 60 वर्षीय अक्रूल सहानी के तौर पर की गई है। वायरल वीडियो के मुताबिक गुवाहाटी के भरालुमूख इलाके में गोलगप्पे के ठेले लगाने वाला यह शख्स पीले रंग का एप्रन पहने हुए हैं और उसने एक जग को एप्रन के नीचे छुपाया है उसी दौरान एक शख्स आकर कुर्सी पर बैठता है तभी गोलगप्पे वाला एप्रन के नीचे छिपे जग में पेशाब करने लगता है फिर ठेलेवाला एप्रन के नीचे से जग निकालता है, ठेले पर रखी सफेद बाल्टी में डालकर बचा यूरीन जमीन पर फेंक देता है। लेकिन दावा किया गया है कि शख्स ने पहले जग में पेशाब किया और उससे आधा बाल्टी में और आधा जमीन में फेंक दिया। हालांकि आरोपी ने अभी तक ऐसा करने की कोई वजह नहीं बताई है लेकिन इस वीडियो को देखने के बाद हर व्यूवर्स के मन में यह सवाल जरूर आता है। 

 पुलिस ने जब आरोपी को गिरफ्तार कर लिया तो Amar Jyoti Bordoloi ने एक बार फिर गोलगप्पे वाले की फोटो शेयर करते हुए लिखा कि आखिरकार आज भरालुमूख पुलिस ने उस ठेलेवाले को गिरफ्तार कर लिया।

टॅग्स :Guwahatiवायरल वीडियोफेसबुकFacebook
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी