लाइव न्यूज़ :

पुर्तगाली प्रोफेसर ने शेयर किया मुंबई लोकल ट्रेन का वीडियो, 11 मिलियन लोगों ने देखा और लाखों लोगों ने किया शेयर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 28, 2019 19:26 IST

फेसबुक प्रोफाइल के मुताबिक पुर्तगाल के रहने वाले इकोनॉमिस्ट ऑस्कर सिल्वा ने कैप्शन में लिखा कि भारत के मुंबई में मेट्रो। मुंबई की इन लोकल ट्रेनों को वहां की लाइफलाइन कहा जाता है।

Open in App

ऑस्कर सिल्वा नाम के फेसबुक अकाउंट से मुंबई की लोकल ट्रेन का एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में लोकल ट्रेन की भीड़ और धक्का-मुक्की को दिखाया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रेन के इंतेजार में खड़े लोग ट्रेन के आने और चले जाने के बाद भी खड़े हैं। भीड़ की वजह से कुछ लोग तो ट्रेन के पास तक भी नहीं पहुंच पाए तो कुछ लोगों ने जगह न मिलने की उम्मीद देख अगली ट्रेन के इंतेजार में अपनी जगह पर ही खड़े रहे।

फेसबुक प्रोफाइल के मुताबिक पुर्तगाल के रहने वाले इकोनॉमिस्ट ऑस्कर सिल्वा ने कैप्शन में लिखा कि भारत के मुंबई में मेट्रो। उनके इस वीडियो को अब तक 11 मिलियन लोग देख चुके हैं और 172,127 लोग शेयर कर चुके हैं।  ऑस्कर ने यह वीडियो लगभग सालभर पहले शेयर किया था।मुंबई की इन लोकल ट्रेनों को वहां की लाइफलाइन कहा जाता है। कुछ घंटों के लिए इसकी सेवा बाधित हो जाने मात्र से अफरा तफरी मच जाती है। मुंबई में चलने वाली लोकल ट्रेन ही लोगों की ऐसी सवारी है जो उन्हें कम पैसे में मुंबई के एक कोने से दूसरे कोने तक पहुंचाती है।

लोकल ट्रेन में होने वाली इस भीड़ चलते ही कई बार भयानक दुर्घटना की खबरें भी आती रहती हैं। जब कोई भीड़ के धक्के में चलती ट्रेन से नीचे गिर जाता है तो कभी कोई चलती ट्रेन में चढ़ने के चक्कर में फिसल कर ट्रेन के नीचे पहुंच जाता है। कई बार लोग खतरे का अंदाजा होते हुए भी देरी से बचने और जगह मिलने की उम्मीद में खतरे उठाते हैं।

टॅग्स :मुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल