लाइव न्यूज़ :

पैसों के लिए मां को बेरहमी से पीट रहा था बेटा, पालतू कुत्ते ने आकर बचाई जान, वीडियो वायरल

By दीप्ती कुमारी | Updated: August 23, 2021 14:49 IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स अपनी मां को ही पैसों के लिए मार-घसीट रहा है । वहीं उस महिला का पालतू कुत्ता उसे बचाने की कोशिश कर रहा है ।

Open in App
ठळक मुद्देबेटे ने मां के साथ सड़क पर की मारपीट, गिरफ्तारपालतू कुत्ते ने मालिकन को बचाने के लिए शख्स पर मारा झपटापुलिस को उसकी पत्नी की तलाश है

चेन्नई :  सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स बुजुर्ग महिला को सड़क पर घसीटते हुए पीटा रहा है और महिला चीखती-चिल्लाती नजर आ रही है । इस वीडियो देखकर लोग सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा व्यक्त कर रहे हैं । बताया जा रहा है कि महिला को पीटने वाला व्यक्ति उसका बेटा है । 

एक रिपोर्ट के मुताबिक ये मामला तमिलनाडु के नामक्कल शहर का बताया जा रहा है । जहां एक बेटा अपनी ही मां को सड़क पर बेरहमी से पीट रहा है और सड़क पर घसीटते हुए ले जा रहा है । महिला का नाम मालकिन नल्लम्मल है, पति की मौत के बाद से वह पोन्नेरिपट्टी में अकेले रह रही थीं । बताया जा रहा है कि उन्होंने अपनी जमीन पहले ही बेटे के नाम कर रखी है लेकिन अब वह अपनी मां की कमाई में भी हिस्सा जाता है । 

वीडियो में अपनी मां को घसीट रहे शख्स का नाम शनमुगम बताया जा रहा है । नल्लम्मल का एक पालतू कुत्ता है । जब शनमुगम अपनी मां को पीट रहा था तो महिला का पालतू कुत्ता अपनी मालिकन को बचाने के लिए आ गया । कुत्ते ने शनमुगम पर कई बार झपट्टा मारा और अपनी मालकिन को बचाने की पुरजोर कोशिश की । इस वीडियो में देखा जा सकता है कि नल्लम्मल को बचाने के लिए उनका कुत्ता किस तरह शनमुगम को दूर भगा रहा है । इस दौरान शनमुगम भी कुत्ते से डरकर अपनी मां को घसीटना छोड़ देता है । 

इस वीडियो को देखने के बाद लोगों में काफी गुस्सा है । इसपर एक यूजर ने कहा कि जानवर को इंसान की अहमियत पता है, मगर एक इंसान दूसरे इंसान को बुरी तरह पीट रहा है । वहीं एक अन्य यूजर ने कहा कि कुत्ते ने जिस तरह से महिला को बचाने का प्रयास किया वो वाकई किसी का भी दिल जीत लेगा । वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले में बेटे को गिरफ्तार कर लिया और उसकी पत्नी की तलाश की जा रही है ।  

टॅग्स :वायरल वीडियोचेन्नईPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो