लाइव न्यूज़ :

महिला ने ठुकराया 'प्यार का प्रस्ताव', सिरफिरे आशिक ने प्रेमिका के घर में घुसकर लगा दी आग और फिर...

By अमित कुमार | Updated: December 25, 2020 12:09 IST

प्यार में ठुकराए जाने पर एक सिरफिरे आशिक ने अपनी प्रेमिका के ही घर को आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने मौके पर आकर आरोपी को धर दबोचा।

Open in App
ठळक मुद्देलड़की के मना कर देने पर अक्सर लड़के कुछ ऐसा कर गुजरते हैं जो कल्पना से परे होता है। इस तरह की कई घटनाएं सामने आ चुकी है। यूपी के रहने वाले चेतराम ने भी कुछ ऐसा ही किया जब उससे पता चला कि वह जिससे पसंद करता है वह उसे बिल्कुल नहीं चाहती। 14 सालों से चेतराम इस महिला को मन ही मन प्रेम कर रहा था, लेकिन महिला को इसकी भनक तक नहीं थी।

प्यार में हारे एक शख्स ने कुछ ऐसा कर दिया कि उसे हवालात की सैर करनी पड़ी। एक असफल प्रेमी ने 'प्रेम प्रस्ताव' ठुकराने पर लड़की के घर में घुसकर आग लगा दी। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस वहां पहुंच गई और शख्स को गिरफ्तार कर लिया। यूपी के बजारखला थाना क्षेत्र में बुधवार रात यह घटना घटी। यूपी-112 यूनिट के एक कांस्टेबल ने आग के फैलने से पहले ही उसे बुझा दिया। 

दरअसल,  चेतराम नामक शख्स पेंटिंग का काम करता है और वह साल 2006 से ही इस महिला को पसंद करता था। शख्स ने दावा किया कि उसका रिश्ता महिला से रह चुका है। जबकि महिला ने ऐसे किसी भी बात से साफ इनकार कर दिया है। महिला तलाकशुदा है और अपनी मां के साथ रहती है। महिला ने बताया कि उसे चेतराम ने प्रपोज किया था जिसे उसने मना कर दिया था। 

महिला की तरफ से ना सुनकर चेतराम अपना आपा खो बैठा। वह बुधवार रात महिला के घर किचन में घुस गया। इसके बाद उसने रसोई के पास एक कमरे में मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा दी. यहां के स्थानीय निवासियों ने पुलिस को बुलाया जिसने चेतराम को बाहर निकाला और आग को फैलने से रोकने के लिए रसोई से गैस सिलेंडर निकाला। चेतराम खुद भी शादीशुदा है इसके बावजूद वह इस महिला से रिश्ता बनाना चाह रहा था। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल