लाइव न्यूज़ :

लड़की ने की शादी के लिए कोविशील्ड लगवा चुके दूल्हे की मांग, अखबार में प्रकाशित विज्ञापन को शशि थरूर ने मजेदार कैप्शन के साथ किया पोस्ट

By अभिषेक पारीक | Updated: June 8, 2021 18:55 IST

शादी के लिए वैवाहिक विज्ञापन में कई बार लोग अपनी शर्तो को बताते हैं, लेकिन एक लड़की ने कोविड वैक्सीन लगवा चुके दूल्हे की मांग कर दी है।

Open in App
ठळक मुद्देएक लड़की ने कोविड वैक्सीन लगवा चुके दूल्हे की मांग की है।अखबार में प्रकाशित विज्ञापन सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने मजेदार कैप्शन किया है। 

शादी के लिए बहुत से लोग कोई रिस्क नहीं लेना चाहते हैं। वे अपना हमसफर बहुत ही सोच-विचार के चुनते हैं। शादी के लिए वैवाहिक विज्ञापन में कई बार लोग अपनी शर्तो को बताते हैं, लेकिन एक लड़की ने कोविड वैक्सीन लगवा चुके दूल्हे की मांग कर दी है। अखबार में प्रकाशित यह विज्ञापन सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 

यह वैवाहिक विज्ञापन चार जून 2021 को अखबार में प्रकाशित हुआ था। एक महिला ने अपने धर्म के व्यक्ति के साथ शादी के लिए विज्ञापन दिया था।कई अन्य शर्तो के साथ विज्ञापन में ऐसे दूल्हे की शर्त रखी गई, जिसने कोविड वैक्सीन की दोनों डोज लगवा रखी हो। 

कोविशील्ड लगवा चुके दूल्हे की तलाश

लड़की ने दावा किया कि उसे कोविशील्ड वैक्सीन की दोनों खुराक पहले ही लग चुकी है। अब वह एक दूल्हे की तलाश में जुटी है, जिसे कोविशील्ड की ही वैक्सीन लगी हो। 

शशि थरूर ने किया मजेदार पोस्ट

अपनी वाकपटुता और विद्वता के लिए विख्यात कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने एक ट्वीट के जरिये यह फोटो शेयर किया है। जिसमें उन्होंने मजेदार कैप्शन के साथ पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा, 'वैक्सीन लगवा चुकी दुल्हन को वैक्सीन लगवा चुका दूल्हा चाहिए। इसमें कोई संदेह नहीं है कि शादी का तोहफा एक बूस्टर शॉट होगा? क्या यह हमारा न्यू नॉर्मल है?'

टॅग्स :अजब गजबशशि थरूरट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो