लाइव न्यूज़ :

तुर्की: 3 साल के बच्चे ने 8 करोड़ की फरारी ऐसे चलाई, लोग रह गए दंग, वीडियो हुआ वायरल

By आजाद खान | Updated: February 11, 2023 16:25 IST

वीडियो में इस बच्चे को काफी आराम से और बेहद ही कुशलता से फरारी कार को चलाते हुए देखा गया है। इस वीडियो को देख लोग इसे लेकर खूब चर्चा भी कर रहे है।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर एक तीन साल के बच्चे का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में बच्चे को आठ करोड़ की फरारी चलाते हुए देखा गया है। यह बच्चा तुर्की के मशहूर मोटरसाइकिल रेसर केनन सोफूग्लू का बेटा है।

Viral Video:सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें एक तीन साल के बच्चे को फरारी कार चलाते हुए देखा गया है। इस कार को लेकर यह कहा जा रहा है कि यह काफी महंगी कार है जिसे यह बच्चा बहुत ही आसानी से चला रहा है। 

वीडियो में इस बच्चे को एक अस्थायी विंडस्क्रीन की मदद से कार को घुमाते और फिर उसे पार्क करते हुए देखा गया है। इस वीडियो को देख लोग अलग-अलग रिएक्शन्स भी दे रहे है। यही नहीं वीडियो बहुत ही तेजी से वायरल भी हो रहा है। 

क्या दिखा वीडियो में

वायरल इस वीडियो में यह देखा गया है कि तीन साल का बच्चा जेन सोफूग्लू (Zayn Sofuoglu) फेरारी एसएफ 90 स्ट्रैडेल (Ferrari SF 90 Stradale) चला रहा है। वीडियो के शुरू होने पर यह देखा गया है कि बच्चा एक कैमरा लाता है और उसे कार के बाहरी हिस्से पर लगा देता है। 

इसके बाद उसे बहुत ही आसानी से कार में बैठते हुए देखा गया है और फिर वह कार चलाता है। जेन सोफूग्लू अपने सीट के पास रखे एक गैजेट से सामने की ओर देखता है और कार चलाता है। चूंकी वह बहुत ही छोटा है और कार के सामने क्या है उसे देख नहीं सकता है, यही कारण है कि वह इस गैजेट का इस्तेमाल कर कार को आगे पीछे करके चलाता है। 

क्या है पूरा मामला 

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @zaynsofuoglu नामक आईडी से शेयर किया गया है। वीडियो में जिस लड़के को कार चलाते हुए देखा गया है वह तुर्की मोटरसाइकिल रेसर (Turkish motorcycle racer) केनन सोफूग्लू (Kenan Sofuoglu)का बेटा है। 

वहीं कार को लेकर यह कहा जा रहा है कि इसकी कीमत आठ करोड़ है। यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसे लोग जमकर शेयर भी कर रहे है। यही नहीं यूजर्स इसे लेकर तरह-तरह के कमेंट्स भी कर रहे है। 

टॅग्स :अजब गजबवायरल वीडियोतुर्की
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'