लाइव न्यूज़ :

दुबई में 97 साल के 'दादाजी' ने रचा इतिहास, मूल रूप से हैं भारतीय

By भाषा | Updated: February 11, 2019 18:11 IST

97 साल के वह 1980 में दुबई आए थे और एक पांच सितारा होटल में लेखाकार की नौकरी करने लगे थे। इस होटल में 2002 तक काम किया। उ

Open in App

संयुक्त अरब अमीरात में भारतीय मूल के 97 वर्षीय बुजुर्ग ने चार साल के लिए अपने ड्राइविंग लाइसेंस का नवीकरण कराया है। टी एच डी मेहता का जन्म 1922 में हुआ था। वह दुबई की सड़कों पर गाड़ी चलाने वाले 90 साल से ज्यादा उम्र के पहले शख्स हैं। गल्फ न्यूज ने शनिवार को खबर दी कि उनका लाइसेंस अक्टूबर 2023 तक वैध है।

यह दिलचस्प है कि ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के 97 वर्षीय पति प्रिंस फिलीप ने स्वेच्छा से अपना ड्राइविंग लाइसेंस वापस कर दिया है। इससे हफ्तों पहले, वह दुर्घटना में बाल-बाल बच गए थे। इस दुर्घटना में दो महिलाएं जख्मी हो गई थीं। भारतीय मूल के केन्याई, मेहता अकेले रहते हैं और उन्हें गाड़ी चलाने की कोई जल्दी नहीं है। उनका मानना है कि कारें लोगों को आलसी बनाती हैं। उन्हें पैदल चलना पसंद है और कई बार तो वह चार घंटे तक पैदल चलते हैं।

लंबे अरसे से दुबई में ही रह रहे मेहता अविवाहित हैं और उन्होंने पिछली बार 2004 में गाड़ी चलाई थी। वह अब सफर करने के लिए सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करते हैं या पैदल ही चल पड़ते हैं। मेहता ने मुस्कुराते हुए कहा, ‘‘ किसी से मत कहिएगा। यह मेरी तंदरूस्ती और लंबी जिंदगी का राज़ है। मैं न सिगरेट पीता हूं और ही शराब को हाथ लगाता हूं।’’ वह 1980 में दुबई आए थे और एक पांच सितारा होटल में लेखाकार की नौकरी करने लगे थे। इस होटल में 2002 तक काम किया। उस साल नियमित तौर पर कर्मचारियों की पृष्ठभूमि की जांच के दौरान उनकी उम्र का खुलासा हुआ और उन्हें इस्तीफा देने को कहा गया है।

टॅग्स :दुबई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

विश्वकुवैत में बिजली और जल शोधन संयंत्र पर ईरान का हमला, भारतीय नागरिक की मौत

भारतमिडिल ईस्ट विवादः राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में अंतर-मंत्रालयी समूह का गठन, शाह, सीतारमण और पुरी होंगे सदस्य, एक्शन में पीएम मोदी?

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

भारतहम पाकिस्तान की तरह ‘दलाल राष्ट्र नहीं’?, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा- पड़ोसी देश ने वाशिंगटन और तेहरान के बीच मध्यस्थता करने की पेशकश की?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल