लाइव न्यूज़ :

मेक्सिको: एडवेंचर करते समय 40 फीट की ऊंचाई से नीचे गिरा 6 साल का बच्चा और फिर....देखें वीडियो

By आजाद खान | Updated: July 2, 2023 15:19 IST

हालांकि घटना के बाद बच्चे की हालत कैसी है इसका अभी पता नहीं चल पाया है। लेकिन यह कहा जा रहा है कि उसकी हालत गंभीर हो सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक छह साल के बच्चे को ऊंचाई से गिरते हुए देखा गया है। दावा है कि बच्चा 40 फीट की ऊंचाई से नीचे गिरा है।

Viral Video:  इंटरनेट पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक बच्चे को काफी ऊंचाई से गिरते हुए देखा गया है। बच्चा एडवेंचर (Adventure) करने के लिए एक पहाड़ से दूसरे पहाड़ तक रस्सियों के सहारे जा रहा था तभी यह घटना घटी है। हालांकि इस घटना के बाद बच्चे की हालत कैसी है, इसका अभी पता नहीं चल पाया है। 

लेकिन इतनी ऊंचाई से गिरने के बाद ऐसा कहा जा सकता है बच्चे की हालत काफी खराब हो सकती है। वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स इस पर अलग-अलग प्रतिक्रिया भी दे रहे है और इसे खूब शेयर भी कर रहे है। देखते ही देखते यह वीडियो वायरल हो रहा है और लोगों का ध्यान अपनी तरफ काफी तेजी से खींच भी रहा है। 

क्या दिखा वीडियो में 

वायरल हो रहे इस वीडियो में यह देखने को मिला है कि कैसे केवल रस्सी के सहारे एक शख्स एक पहाड़ से दूसरे पहाड़ तक जा रहा है। शख्स के साथ एक बच्चा भी है जो रस्सी के जरिए वह भी दूसरे कोने जा रहा है। क्लिप में देखा गया है कि आगे-आगे बच्चा जा रहा है और पीछे से शख्स जा रहा है। 

ऐसे में कुछ दूर जाने के बाद अचानक बच्चे की रक्षा के लिए लगा गार्ड खुल जाता है और वह काफी तेजी से नीचे गिर जाता है। बच्चे को गिरता शख्स भी देखता है और दूर खड़े वीडियो बना रहे उसके माता पिता भी उसे देख रहे है लेकिन घटना के समय कोई उसे बचा नहीं पाया और वह गहराई में जा गिरा है। 

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, यह घटना मेक्सिको के मॉन्टेरी स्थित एक पार्क का बताया जा रहा है। दावा है कि एक कोने से दूसरे कोने जाते समय बच्चा 40 फीट की ऊंचाई से नीचे गिर जाता है। बच्चे की उम्र छह साल बताई जा रही है। क्लिप में वीडियो रिकॉर्डिंग के समय कुछ आवाजे भी सुनी जा रही है जो दूसरी भाषा में बात करते हुए सुना गया है। 

वीडियो देख कई यूजर्स ने इस पर कमेंट्स भी किया है और पूछा है कि घटना के बाद क्या बच्चा सुरक्षित है। यही नहीं कुछ यूजर्स ने घटना पर हैरानी जताई है और बच्चे के प्रति हमदर्दी वक्त की है। 

टॅग्स :अजब गजबवायरल वीडियोMexico
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप