लाइव न्यूज़ :

5.5 फीट की दुल्हन ने 3 फीट के दुल्हे से रचाई शादी, दोनों में है लगभग 13 साल का अंतर

By स्वाति सिंह | Updated: December 2, 2020 15:35 IST

गुजरात के जूनागढ़ में साढ़े पांच फीट की एक लड़की ने 3 फीट के दूल्हे को अपना जीवनसाथी बनाया है, सबसे खास बात यह है कि दूल्हे की उम्र दुल्हन से करीब 13 साल ज्यादा है।

Open in App
ठळक मुद्देएक अनोखी शादी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।एक साढ़े पांच फीट की एक लड़की ने 3 फीट के दूल्हे को अपना जीवनसाथी बनाया है

जूनागढ़: गुजरात के जूनागढ़ में एक ऐसी शादी हुई है, जिसकी काफी ज्यादा चर्चा हो रही है। दरअसल, जूनागढ़ में साढ़े पांच फीट की एक लड़की ने 3 फीट के दूल्हे को अपना जीवनसाथी बनाया है, सबसे खास बात यह है कि दूल्हे की उम्र दुल्हन से करीब 13 साल ज्यादा है। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, दुल्हन का नाम शांता मकवाणा है। वह 29 साल की हैं और सत्यम सेवा युवक मंडल के गर्ल्स हॉस्टल में रहती हैं। बताया जा रहा है कि शांता को जन्म से ही दिखाई नहीं देता है। शांता ने बीएड किया है। वहीं, दूल्हे का नाम रमेश भाई डांगर है। जाम जोधपुर तहसील निवासी रमेश भाई की उम्र 42 साल है और वह सरकारी शिक्षक हैं।

बताया जा रहा है कि रमेश भाई डांगर को किसी जानकार के माध्यम से शांता के बारे में पता चला था। उन्होंने शांता से मुलाकात की और शादी करने की इच्छा जताई। रमेश भाई से बातचीत के बाद शांता ने शादी के लिए हामी भर दी। इसके बाद 30 नवंबर को दोनों की शादी कर दी गई।

बताया जा रहा है कि गुजरात में शांता और रमेश भाई की शादी की काफी ज्यादा चर्चा हो रही है। लोगों का कहना है कि अगर कद को छोड़ दिया जाए तो यह काफी अच्छा रिश्ता है, क्योंकि दूल्हा और दुल्हन दोनों पढ़े-लिखे हैं।

टॅग्स :गुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

भारतगुजरात में 182 विधानसभा सीट और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जीएसआरटीसी की 182 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा-62 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल