लाइव न्यूज़ :

वीडियो: 3 कुत्तों के हमले और काटने के कारण 5 साल के बच्चे की चली गई है जान, क्लिप हुआ वायरल

By आजाद खान | Updated: February 21, 2023 13:10 IST

हालांकि यह पहली बार नहीं है जब ऐसी घनटाएं घटी है। इससे हो हफ्ते पहले गुजरात के सूरत में ऐसी घटनाएं घट चूकी है जहां पर कुत्ते के काट लेने से चार साल के बच्चे की जान चली गई है।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर एक क्लिप जमकर वायरल हो रहा है। क्लिप में यह देखा गया है कि एक पांच साल के बच्चों को तीन कुत्तों नोंच रहे है। दावा है कि कुत्तों के नोंचने और काटने के कारण बच्चे की जान चली गई है।

हैदराबाद: रविवार को तेलंगाना के निजामाबाद में कुछ अवारा कुत्तों ने एक पांच साल के बच्चे की जान ले ली है। इस घटना का एक वीडियो सामने आया है जिसमें बच्चों को कुत्तों के बीच फंसते हुए और उनके द्वारा हमला करते हुए देखा गया है। 

आपको बता दें कि इससे पहले भी ऐसी कई घटनाएं हो चुकी है जिसमें बच्चों को कुत्तों द्वारा काट लेने से उनकी मौत हुई है। ऐसा ही एक मामला दो हफ्ते पहले गुजरात के सूरत में हुआ है जहां पर कुत्ते के काट लेने से चार साल के बच्चे की मौत हो गई है। 

क्या दिखा वीडियो 

वायरल हो रहे इस वीडियो में यह देखा गया है कि एक बच्चा जिसका नाम प्रदीप बताया जा रहा है, वह पार्क की हुई गाड़ियों के बीच चल रहा है। इतने में तीन कुत्ते आते है और उसे घेर लेते है। इसके बाद सभी कुत्ते बच्चे पर हमला करने लगते है और उसे जमीन पर गिरा देते है। बच्चे को जमीन पर गिरा हुआ देखा गया है और सभी कुत्ते उसे चारों और से नोंच रहे है। 

वीडियो के अगले हिस्से में कुछ और कुत्ते देखे गए है जो बच्चे के पास आते है। हालांकि अभी आए कुत्ते बच्चे को नुकसान नहीं पहुंचाते है लेकिन पहले से हमला कर रहे तीन कुत्ते बच्चे को बार-बार निशाना बना रहे है। ऐसे में वीडियो में बच्चे को उठते हुए भी देखा गया है लेकिन कुत्तों के हमले से वह भी फिर गिर जाता है। ऐसे में यग दावा है कि कुत्तों के काटने से बच्चे की जान चली गई है। 

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, यह घटना तेलंगाना के निजामाबाद के रिहायशी इलाके के एक सोसाइटी में घटी है। बताया जा रहा है कि जहां यह घटना घटी है, बच्चे का पिता बतौर सुरक्षा गार्ड वहीं पर काम करता है। ऐसे में इस क्लिप के वायरल होने के बाद इसे लेकर कई सवाल भी उठ रहे है। वहीं सोशल मीडिया यूजर्स द्वारा घटना को लेकर कार्रवाई भी करने की बात कही जा रही है। 

आपको बता दें कि इस तरह की यह पहली घटना नहीं है। इससे दो हफ्ता पहले गुजरात के सूरत में ऐसी ही घटना घट चुकी है जिसमें कुत्ते द्वारा काट लेने से चार साल के बच्चे की जान चली गई है। यही नहीं इसी साल जनवरी में बिहार के आरा में एक आवारा कुत्ते के काट लेने से 80 से भी ज्यादा लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

मामले में बॉम्बे हाई कोर्ट की भी बात सामने आई है जिसमें इस तरह के आवारा कुत्तों को लेकर कहा गया है कि इन्हें नपुंसक बनाने, खिलाने, पालने और टीकाकरण के लिए एक तंत्र की आवश्यकता है। 

टॅग्स :अजब गजबहैदराबादवायरल वीडियोchild
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी