लाइव न्यूज़ :

नीलाम होंगी इतिहास के सबसे बड़े 'तानाशाह' हिटलर की पेंटिंग्स, जानिए कितनी रहेगी कीमत

By भाषा | Updated: February 9, 2019 13:03 IST

इनमें जिन पेंटिंग्स की नीलामी होंगी उनमें पर्वतीय नदी के दृश्य वाली एक तस्वीर भी है, जिसकी शुरुआती कीमत 51,000 डॉलर है और एक बेंत की बनी आरामकुर्सी है, जिस पर स्वास्तिक का चिह्न है। ऐसा माना जाता है कि यह आरामकुर्सी नाजी तानाशाह की थी।

Open in App

एडॉल्फ हिटलर की पांच पेंटिंग्स की शनिवार को जर्मनी के न्यूरेमबर्ग शहर में नीलामी होगी जिससे लोगों में यह आक्रोश पैदा हो गया है कि नाजी काल की स्मरणीय वस्तुओं का बाजार अब भी सक्रिय है। न्यूरेमबर्ग शहर के मेयर उलरिच मैली ने नीलामी की निंदा करते हुए इसे ‘‘खराब’’ बताया। 

जिन पेंटिंग्स की नीलामी होगी उनमें पर्वतीय नदी के दृश्य वाली एक तस्वीर भी है, जिसकी शुरुआती कीमत 51,000 डॉलर है और एक बेंत की बनी आरामकुर्सी है, जिस पर स्वास्तिक का चिह्न है। ऐसा माना जाता है कि यह आरामकुर्सी नाजी तानाशाह की थी।

द वील्डर ऑक्शन हाउस न्यूरेमबर्ग में ‘‘विशेष बिक्री’’ कर रहा है। इस शहर में 1945 में नाजी युद्ध अपराधियों पर मुकदमा चला था। हिटलर की कथित कलाकृतियों की नीलामी को लेकर आए दिन आक्रोश पैदा होता है कि खरीदने वाले लोग देश के नाजी इतिहास से जुड़ी कलाकृतियों के लिए ऊंचे दाम देना चाहते हैं। जर्मनी में नाजी प्रतीकों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन गैरकानूनी है लेकिन शैक्षिक और ऐतिहासिक संदर्भों में यह अपवाद हो सकता है। कानून का पालन करते हुए ऑक्शन हाउस ने चिह्नों को ढक दिया है। 

टॅग्स :जर्मनी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

भारतसुनो, अब सुनना पड़ेगा?, राहुल गांधी कारनामा सुनो, शाह ने कहा-शीतकालीन, बजट और मॉनसून सत्र के समय जर्मनी, वियतनाम, इंग्लैंड, सिंगापुर और मलेशिया की यात्रा पर थे कांग्रेस नेता, वीडियो

कारोबारऔद्योगिक एआई की नई राह दिखा रहा जर्मनी

कारोबारग्लोबल विंड एंड सोलर 2025ः नवीकरणीय ऊर्जा में पिछड़ते अमीर देश

कारोबारIndia-EU FTA: मर्सिडीज, बीएमडब्ल्यू और ऑडी, वाइन और दवाइयां, भारत-यूरोपीय संघ समझौते के बाद क्या सस्ता होगा?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप