VIDEO: 5 शिकारी मगरमच्छों का झुंड, 1 ने शिकार को पकड़ा 4 पीछे-पीछे, देखें वीडियो
By संदीप दाहिमा | Updated: September 2, 2024 15:10 IST2024-09-02T15:01:44+5:302024-09-02T15:10:55+5:30
Crocodiles Viral Video: हाल ही में गुजरात से एक चौकाने वाला वीडियो सामने आया है, इसमें 5 मगरमच्छों का झुंड एक साथ नदी में जाता हुआ नजर आ रहा है, सबसे आगे वाले मगरमच्छ के मुंह में एक पशु नजर आ रहा है। गुजरात में भारी बारिश के बाद से कई जगह मगरमच्छों को देखा जा रहा है ऐसे में कई जगह वन विभाग की टीम मगरमच्छों को रेस्क्यू भी कर रही हैं।

VIDEO: 5 शिकारी मगरमच्छों का झुंड, 1 ने शिकार को पकड़ा 4 पीछे-पीछे, देखें वीडियो
Crocodiles Viral Video: हाल ही में गुजरात से एक चौकाने वाला वीडियो सामने आया है, इसमें 5 मगरमच्छों का झुंड एक साथ नदी में जाता हुआ नजर आ रहा है, सबसे आगे वाले मगरमच्छ के मुंह में एक पशु नजर आ रहा है। गुजरात में भारी बारिश के बाद से कई जगह मगरमच्छों को देखा जा रहा है ऐसे में कई जगह वन विभाग की टीम मगरमच्छों को रेस्क्यू भी कर रही हैं।
A Very Symbolic Video from Gujarat;
— Dr Ranjan (@AAPforNewIndia) August 31, 2024
"5 Crocodiles (known friends of a Supreme Leader) were seen carrying a dead calf (symbol of Hindu faith) in the flood waters."pic.twitter.com/7TiwaYKtKA
भारी बारिश के कारण गुजरात की नदियों का जलस्तर बढ़ गया है और मगरमच्छ घरों और छतों तक पहुंच जा रहे हैं, लेटेस्ट वीडियो में 5 मगरमच्छों का झुंड विश्वामित्र नदी में तैरते हुए नजर आ रहा है और अपने शिकार को मुंह में दबाए हुए है, जिसे देख कोई भी डर सकता है। ये वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @AAPforNewIndia अकाउंट से शेयर किया गया है।
#vadodara#flood के साथ साथ अब मगरमच्छ का ख़तरा मंडरा रहा हैं। हर बार विश्वामित्री नदी में बाढ़ आती हे तो मगरमच्छ भी पानी के साथ सड़कों पर निकलते हे। #crocodile 🐊#PujaKhedkarpic.twitter.com/6Ys3DTEqWM
हाल ही में एक और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें मगरमच्छ अपने दाँतों में कुत्ते को दबाए हुए सड़क पर नजर आ रहा है, विश्वामित्र नदी में सैकड़ों मगरमच्छों होने का अनुमान है, ऐसे में नदी का जलस्तर बढ़ने से लोगों की चिंता बढ़ा दी है।