लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ पुलिस ने 10 वर्षीय बच्चे को पीटा, वीडियो वायरल होने के बाद 3 पुलिसकर्मी निलंबित

By भाषा | Updated: August 14, 2019 14:45 IST

निलंबित तीन पुलिसकर्मी अलग-अलग थाने कबीर नगर, सरस्वती नगर और आमानाका थाना में पोस्टेड हैं। नौ अगस्त को तीनों आरक्षकों ने सरोना रेलवे स्टेशन के पास लड़के की पिटाई की।

Open in App
ठळक मुद्देघटना स्थल के पास से गुजर रहे किसी शख्स ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।निलंबित पुलिसकर्मी के खिलाफ विभागीय जांच भी की जाएगी। 

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के एक रेलवे स्टेशन में बालक के साथ मारपीट करने और अश्लील हरकत करने का कथित वीडियो वायरल होने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने तीन आरक्षकों को निलंबित कर दिया है। रायपुर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अरिफ शेख ने बुधवार को यहां भाषा को बताया कि शहर के सरोना रेलवे स्टेशन में लगभग 10 वर्षीय बालक के साथ मारपीट करने के आरोप में तीन आरक्षकों अनिल राजपूत, मुकेश ठाकुर और कृष्णा राजपूत को निलंबित कर दिया गया है।

तीनों आरक्षक अलग-अलग थानों कबीर नगर, सरस्वती नगर और आमानाका थाना में पदस्थ हैं। शेख ने बताया कि जानकारी मिली है कि गत नौ अगस्त को तीनों आरक्षकों ने सरोना रेलवे स्टेशन में एक बालक को जेबकतरा होने के आरोप में पकड़ा और उसकी पिटाई कर दी। आरक्षकों ने बालक के साथ अश्लील हरकत भी की।

उन्होंने बताया कि इस दौरान वहां से गुजर रही एक ट्रेन में सवार एक यात्री ने घटना का वीडियो बनाया और इसे सोशल मीडिया में डाल दिया। वीडियो वायरल हो गया। शेख ने बताया कि मंगलवार की रात को उन्होंने वीडियो देखा और तत्काल तीनों आरक्षकों को निलंबित करने का फैसला किया। आरक्षकों के खिलाफ विभागीय जांच भी की जाएगी। 

टॅग्स :छत्तीसगढ़वायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी